Viral Fever से बचने के आसान उपाय
भीड़-भाड़ वाली जगहों पर N95 या डबल मास्क लगाएं। मास्क को रोज बदलें और गीला होने पर तुरंत बदल दें। साबुन से 20 सेकंड तक हाथ धोएं। बाहर से आने पर या खाने से पहले सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।
भीड़-भाड़ वाली जगहों पर N95 या डबल मास्क लगाएं। मास्क को रोज बदलें और गीला होने पर तुरंत बदल दें। साबुन से 20 सेकंड तक हाथ धोएं। बाहर से आने पर या खाने से पहले सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।
विटामिन C (आंवला, संतरा, नींबू) और जिंक (मूंगफली, दालें) लें। हल्दी वाला दूध और गिलोय का जूस पिएं।
पूरे दिन में 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं। नारियल पानी, सूप और हर्बल टी लें। ओआरएस का घोल भी लेते रहें।
बुखार या खांसी वाले लोगों से 3-6 फीट की दूरी बनाए रखें। गले मिलने और हाथ मिलाने से बचें।
दरवाजे, हैंडल और स्विच को डिसइंफेक्टेंट से साफ करें। खिड़कियां खोलकर ताजी हवा आने दें।
7-8 घंटे की नींद लें ताकि इम्यून सिस्टम मजबूत रहे। योग और मेडिटेशन से तनाव कम करें।
बाहर से घर में पहुंचने के बाद तुरंत हाथों को साबुन से 20 सेकेंड तक धोएं। हाइजिन का पूरा ख्याल रखें।
बुखार, खांसी या बदन दर्द होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। बिना प्रिस्क्रिप्शन के दवाएं न लें।