29 अगस्त से राजगीर, बिहार में हॉकी एशिया कप 2025 की शुरुआत हुई। इसमें 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें भारत, कोरिया, चीन, जापान जैसी बड़ी टीमें शामिल हैं।
हॉकी एशिया कप का सबसे सफल देश साउथ कोरिया है। उसने अब तक 5 बार यह खिताब अपने नाम किया है और 2022 में भी वह चैंपियन बना था।
टीम इंडिया ने हॉकी एशिया कप 3 बार जीता है — 2003, 2007 और 2017 में। आखिरी बार भारत ने मलेशिया को 2-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया था।
पाकिस्तान की टीम ने भी तीन बार एशिया कप जीता है — 1982, 1985 और 1989 में। खास बात ये रही कि तीनों बार उसने फाइनल में भारत को हराया था।
हॉकी एशिया कप 2025 में पाकिस्तान की टीम हिस्सा नहीं ले रही है, जो भारत के लिए एक अच्छी खबर हो सकती है।
हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारतीय टीम अच्छी लय में है और इस बार उसकी नजर चौथी बार एशिया कप जीतने पर टिकी है।
साउथ कोरिया सबसे ज्यादा बार खिताब जीत चुका है, लेकिन भारत की टीम इस बार खिताब की प्रबल दावेदारों में से एक है और पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरी है।