यहां अनोखे अंदाज में सेलिब्रेट किया जाता है Holi

हरियाणा की कोलहड़े वाली होली के बारे में बहुत कम लो जानते हैं। इस दौरान गांव के तमाम महिलाएं चुन्नी को मोड़-मोड़ कर रस्सी बना लेती हैं और फिर लड़कों को मारती हैं। लड़के अपना बचाव करने के लिए महिलाओं पर पानी डालते हैं।

यूपी की लठ मार होली

बरसाना की लठमार होली भी काफी फेमस है। इस पर्व पर नंदगांव के हुरियारे अपनी ढाल लेकर बरसाना जाते हैं और बरसाना की गोपियां लठ लेकर होली खेलते हैं। गोपियों और हुरियारे के अलावा अन्य लोग इस खेल के दौरान आसपास खड़े हो कर पर्व देखते हैं।

दिल्ली की होली

देश की राजधानी दिल्ली की होली की बात करें तो वो थोड़ी खास है। चूंकि भारत के अलग-अलग राज्यों के लोग दिल्ली में रहते हैं। ऐसे में हर कोई अपने अंदाज में होली मनाता नजर आता है। बच्चे गुब्बारों में पानी भरकर छुपकर मारते हैं तो कई जगहों पर होली पार्टी का आयोजन किया जाता है।

केरल की होली

केरल में होली को "मंजुल कुली" या "उक्कुली" के नाम से जाना जाता है। यहां होली धूमधाम से मनाई तो जाती है, मगर इसके अपने अनूठे रंग और परंपराएं हैं। यहां होली में हल्दी के पानी से होली खेलने की परंपरा है।

राजस्थान की होली

राजस्थान में होली का त्योहार बहुत ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। यहां होली के कई अनोखे और पारंपरिक रूप देखने को मिलते हैं। होली के दौरान पारंपरिक नृत्य और संगीत का आयोजन इस त्योहार को और भी रंगीन बनाते हैं।

मुंबई की होली

मुंबई में होली का त्योहार बेहद उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। यहां होली का जश्न बॉलीवुड के ग्लैमर और आधुनिकता के साथ पारंपरिक रंगों का अद्भुत मिश्रण पेश करता है। कई समुद्र तटों पर होली में लोग संगीत और नृत्य के साथ रंगों में सराबोर होते हैं।

बिहार की होली

बिहार में होली का त्योहार एक अनोखे अंदाज में मनाया जाता है। यहां होली का जश्न लोकगीतों, पारंपरिक नृत्यों और रंगों के साथ धूमधाम से मनाया जाता है। यहां होली में फाग और जोगिरा गाने की परंपरा है। लोग ढोल-मंजीरों के साथ पारंपरिक गीत गाते हैं और नृत्य करते हैं।

मथुरा वृंदावन की खास होली

मथुरा और वृंदावन की होली पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। यहां होली उत्सव एक सप्ताह से भी अधिक समय तक चलता है। यहां होली का हर रंग भगवान कृष्ण और राधा के प्रेम और लीलाओं से जुड़ा हुआ है। यहां लट्ठमार होली बरसाना और नंदगांव में खेली जाती है।