पिंपल्स से पाना चाहते हैं छुटकारा? आजमाएं ये घरेलू नुस्खे
चेहरे पर पिंपल्स होना आम समस्या है, लेकिन अगर सही देखभाल की जाए तो इनसे छुटकारा पा सकते हैं। घरेलू और नैचुरल उपाय बेहद असरदार होते हैं। आइए ऐसे कुछ आसान टिप्स बताते हैं।
चेहरे पर पिंपल्स होना आम समस्या है, लेकिन अगर सही देखभाल की जाए तो इनसे छुटकारा पा सकते हैं। घरेलू और नैचुरल उपाय बेहद असरदार होते हैं। आइए ऐसे कुछ आसान टिप्स बताते हैं।
नीम में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो पिंपल्स पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करते हैं। नीम की पत्तियों को पीसकर पेस्ट बनाएं और पिंपल्स पर लगाएं। हफ्ते में 2–3 बार इस उपाय को आज़माएं।
एलोवेरा स्किन को ठंडक देता है, जलन कम करता है और स्किन को हील करता है। फ्रेश एलोवेरा जेल पिंपल्स पर लगाएं और 15–20 मिनट बाद धो लें।
टी ट्री ऑयल में मौजूद एंटीसेप्टिक तत्व सूजन को कम करते हैं और पिंपल्स को सुखाते हैं। इसे रूई में लेकर सीधे प्रभावित हिस्से पर हल्के हाथ से लगाएं।
त्वचा की सफाई अंदर से भी ज़रूरी है। दिन में कम से कम 8–10 गिलास पानी पिएं ताकि शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकल सकें और स्किन ग्लो करे।
तेल-मसाले वाले और जंक फूड स्किन के ऑयल प्रोडक्शन को बढ़ाते हैं, जिससे पिंपल्स की समस्या बढ़ जाती है। हेल्दी डाइट जैसे फल, सब्ज़ियां और फाइबर युक्त आहार अपनाएं।
दिनभर धूल, पसीना और तेल स्किन पर जमा होता है, जिससे पोर्स बंद हो जाते हैं और पिंपल्स हो सकते हैं। एक माइल्ड फेसवॉश से सुबह उठते ही और रात सोने से पहले चेहरा धोना बहुत ज़रूरी है।
हाथों में बैक्टीरिया होते हैं जो चेहरे को छूने पर पिंपल्स को और बढ़ा सकते हैं। चेहरा हमेशा साफ हाथों से ही धोएं और पिंपल्स को फोड़ने से बिल्कुल बचें।
नींद की कमी और तनाव से हार्मोन असंतुलित होते हैं, जिससे पिंपल्स बढ़ सकते हैं। रोज़ाना कम से कम 7–8 घंटे की नींद लें और योग या मेडिटेशन से स्ट्रेस कंट्रोल करें।