फिल्मी सितारों ने कैसे खेली होली?

होली का त्योहार देशभर में धूमधाम के साथ मनाया गया। फिल्मी सितारों ने भी जमकर होली खेली। बॉलीवुड और टीवी के सितारों ने अपने होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं।

कैटरीना कैफ-विक्की कौशल

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। दोनों फैमिली के साथ होली एंजॉय करते हुए नजर आए।

प्रियंका चोपड़ा

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने सेट पर सादगीभरी होली मनाई। उन्होंने तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके गालों पर हल्का गुलाल लगा हुआ दिखाई दे रहा है।

कंगना रनौत

कंगना रनौत ने भी जमकर होली मनाई। इस दौरान कंगना हिमाचल के पारंपरिक कपड़ों में नजर आईं। कंगना ने लॉन्ग कुर्ते के साथ सिर पर टोपी भी लगाई है।

रवीना टंडन

रवीना टंडन ने होली के मौके पर पार्टी आयोजित की। इस पार्टी में कई फिल्मी सितारे शामिल हुए।

राशा और तमन्ना

रवीना की पार्टी में राशा थडानी और तमन्ना भाटिया जमकर मस्ती करती हुई नजर आईं। विजय वर्मा भी इस होली पार्टी में पहुंचे।

अंकिता और विक्की

अंकिता लोखंडे ने पति विक्की जैन के साथ होली सेलिब्रेट की। इस दौरान अंकिता चोली के पीछे क्या है गाने पर थिरकती हुई नजर आईं।

मृणाल ठाकुर और विजय देवरकोंडा

होली के मौके पर एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर का विजय देवरकोंडा के साथ नाचते हुए वीडियो सामने आया है। उनका वीडियो चर्चाओं में है।