ज़ंजीर अमिताभ बच्चन की पहली सुपरहिट मूवी रही। इससे पहले अमिताभ की 11 फिल्में फ्लॉप रहीं थीं। 'ज़ंजीर' साल 1973 में रिलीज हुई थी और इसमें अमिताभ के अलावा प्राण मुख्य भूमिका में थे।
डॉन 1978 की एक हिन्दी क्राइम थ्रिलर फिल्म है। इस मूवी ने अमिताभ को एक अलग पहचान दिलाई। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा ज़ीनत अमान, प्राण, हेलन मुख्य भूमिकाओं में थे।
"शोले" 1975 में रिलीज हुई कल्ट क्लासिक फिल्म है। ये मूवी आज भी दर्शकों को पसंद आती है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, संजीव कुमार, अमजद खान और हेमा मालिनी अहम भूमिका में थे।
1980 में रिलीज हुई मूवी 'दोस्ताना', बचपन के दो सच्चे दोस्तों की कहानी है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, शत्रुघ्न सिन्हा और ज़ीनत अमान जरूरी रोल्स में दिखे।
'दीवार' फिल्म 1975 में रिलीज हुई थी और इसने अमिताभ बच्चन के करियर को बुलंदियों पर पहुंचा दिया था। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ शशि कपूर, निरुपा रॉय, नीतू सिंह और परवीन बाबी मुख्य भूमिकाओं में दिखे।
त्रिशूल साल 1978 में रिलीज़ हुई एक बॉलीवुड रिवेंज ड्रामा फिल्म है। इसमें अमिताभ बच्चन, संजीव कुमार और शशि कपूर लीड रोल में थे।
शान 1980 में भारत की सबसे महंगी फिल्म बनकर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस मूवी में 8 सुपरस्टार थे, मगर ये फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी। हालांकि जब ये फिल्म टीवी पर आई तो इसे कल्ट क्लासिक का टैग मिल गया।