फिल्मों से सिखाया जीने का फलसफा, जानिए Irrfan Khan से जुड़ी दिलचस्प बातें
एक्टर इरफान खान मात्र 53 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए, लेकिन वे आज भी करोड़ों फैन्स के दिल में बसते हैं।
एक्टर इरफान खान मात्र 53 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए, लेकिन वे आज भी करोड़ों फैन्स के दिल में बसते हैं।
29 अप्रैल को इरफान खान की पुण्यतिथि है। आज हम आपको इरफान खान के जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं।
इरफान खान का जन्म 7 जनवरी 1967 को राजस्थान के टोंक में हुआ था। वे एक मध्यमवर्गीय पठान परिवार से ताल्लुक रखते थे।
उन्होंने दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) से एक्टिंग की पढ़ाई की और वहीं से अपने करियर की मजबूत नींव रखी।
करियर की शुरुआत में उन्होंने टेलीविज़न सीरियल्स जैसे चाणक्य, भारत एक खोज, और सारा जहां हमारा में काम किया। संघर्षों से भरे इस दौर में उन्होंने कभी हार नहीं मानी।
2003 में आई फिल्म हासिल में उनके निगेटिव किरदार ने उन्हें आलोचकों और दर्शकों दोनों से सराहना दिलाई। विशाल भारद्वाज की मक़बूल (2004) ने उन्हें एक गंभीर अभिनेता के रूप में स्थापित कर दिया।
बॉलीवुड ही नहीं, The Namesake, Slumdog Millionaire, Life of Pi, और Jurassic World जैसी इंटरनेशनल फिल्मों में भी इरफान ने भारत का नाम रोशन किया।
2013 में पान सिंह तोमर के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। हिंदी मीडियम और अंग्रेज़ी मीडियम जैसी फिल्मों से उन्होंने आम दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई।
अपने 30 साल के करियर में इरफान ने पद्मश्री, राष्ट्रीय पुरस्कार और छह फिल्मफेयर अवॉर्ड समेत कई पुरस्कार अपने नाम किए थे।
29 अप्रैल 2020 को कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद इरफान का निधन हो गया, लेकिन उनकी अदाकारी और जज़्बा आज भी लोगों को प्रेरित करता है।