अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: PM से लेकर CM, राष्ट्रपति-मंत्रियों ने किया योग, देखें तस्वीरें

21 जून को 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर राष्ट्रपति मुर्मू, केंद्रीय मंत्रियों और राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने योग किया।

पीएम मोदी ने किए योगासन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्रप्रदेश के विशाखापत्तनम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवसके कार्यक्रम में भाग लिया। पीएम मोदी ने 3 लाख लोगों के साथ योग किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंटरनेशनल योगा डे के अवसर पर देश भर में हजारों लोगों के साथ योग किया।

विदेश मंत्री एस जयशंकर

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दिल्ली के नेहरू पार्क में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में भाग लिया।

नितिन गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर, नागपुर के यशवंत स्टेडियम आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।

सीएम योगी आदित्यनाथ

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में योग किया।

दिल्ली की सीएण रेखा गुप्ता

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने भी इंटरनेशनल योगा डे पर योग किया। सीएम रेखा ने छात्रों और बोट क्लब के सदस्यों के साथ यमुना नदी में तैरती नावों पर योग किया।

देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पुणे में सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित योग सत्र में भाग लिया और योग किया।

असम के सीएम हिमंता

असम के मुख्यमंत्री ने भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में भाग लिया और पूरी ऊर्जा के साथ योग किया।

हेमा मालिनी

अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने अपने संसदीय क्षेत्र मथुरा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में भाग लिया।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इंदौर में योग किया