Junk food की लत छोड़ना लग रहा है मुश्किल, अपनाएं 7 टिप्स

चिप्स, बर्गर, पिज़्ज़ा जैसी चीज़ें छोड़ना आसान नहीं होता। पर कुछ स्मार्ट आदतें अपनाकर आप अपनी जंक फूड की क्रेविंग पर काबू पा सकते हैं।

हेल्दी ऑप्शन पास रखें

घर या ऑफिस में हमेशा फ्रूट्स, मखाना, ड्राई फ्रूट्स रखें।

क्रेविंग का ध्यान भटकाएं

जब भी जंक फूड खाने का मन करे, वॉक पर जाएं, म्यूजिक सुनें या पानी पिएं।

मील टाइम फिक्स करें

तय समय पर भोजन करने से जंक फूड का मन कम होता है।

नींद और स्ट्रेस का रखें ध्यान

नींद की कमी और तनाव के कारण शरीर को त्वरित ऊर्जा चाहिए होती है, जिससे जंक फूड खाने का मन होता है इसलिए पूरी नींद लें।

ग्रॉसरी लिस्ट में जंक फूड को शामिल ना करें

जब आप जंक फूड खरीदेंगे ही नहीं, तो खाएंगे कैसे बाजार से हेल्दी चीजें खरीदें और प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाएं।

संयम है ज़रुरी

कभी-कभी थोड़ा जंक फूड खाना ठीक है। लेकिन इसे आदत न बनाएं। सप्ताह में एक दिन खुद को ट्रीट दें और बाकी दिन हेल्दी खाएं।

छोटे बदलाव से बनती है बड़ी आदत

जंक फूड की लत रातोंरात नहीं जाती। धैर्य और निरंतरता से आप धीरे-धीरे हेल्दी आदतों की ओर बढ़ती है।