महिंद्रा ने मुंबई में अपने ग्लोबल इवेंट Vision 2027 में Vision T SUV कॉन्सेप्ट को पहली बार पेश किया है। इसका लुक बेहद रफ और मॉडर्न है।
Vision T SUV को ऑफ-रोडिंग के शौकीनों और स्टाइलिश लाइफस्टाइल पसंद करने वालों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
महिंद्रा की इस नई SUV की कीमत भारत में 12 लाख से शुरू होकर 22 रुपये लाख तक जा सकती है।
Vision T SUV में चौड़ी ग्रिल, LED DRL, ऊंचा बोनट और टफ लुक वाला रियर सेक्शन दिया गया है, जो इसे एक सच्ची ऑफ-रोड SUV बनाता है।
इस SUV में मिलेगा बड़ा और फ्लैट फ्लोर वाला केबिन, जिससे लंबे सफर के दौरान आराम बना रहेगा।
Mahindra Vision T SUV को FWD और AWD ड्राइव ऑप्शन में लाने की योजना है, साथ ही LHD और RHD दोनों वर्जन भी मिल सकते हैं।
Vision T कॉन्सेप्ट पर आधारित प्रोडक्शन SUV को 2027 में लॉन्च किया जाएगा और यह भारत के साथ-साथ ग्लोबल मार्केट में भी आएगी।