दही-बेसन लगाने से चेहरे पर आएगा निखार, जानें कैसे लगाएं?
दही और बेसन स्किन की देखभाल के लिए पुराने और असरदार घरेलू नुस्खे हैं। इनका सही इस्तेमाल त्वचा को निखारने, गंदगी हटाने और स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है।
दही और बेसन स्किन की देखभाल के लिए पुराने और असरदार घरेलू नुस्खे हैं। इनका सही इस्तेमाल त्वचा को निखारने, गंदगी हटाने और स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है।
जब दही और बेसन को मिलाकर चेहरे पर लगाया जाता है, तो इससे स्किन पर जमी धूल-मिट्टी और प्रदूषण के कण निकल जाते हैं। यह त्वचा के बंद रोमछिद्रों को खोलने में भी मदद करता है, जिससे त्वचा सांस ले पाती है।
दही और बेसन में कुछ खास प्राकृतिक चीजें मिलाकर असरदार फेस पैक तैयार किया जा सकता है। ये नुस्खे आपकी स्किन को क्लीन, सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं।
दही और बेसन में कुछ खास प्राकृतिक चीजें मिलाकर असरदार फेस पैक तैयार किया जा सकता है। ये नुस्खे आपकी स्किन को क्लीन, सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं।
एक चम्मच बेसन में 2 चम्मच दही और एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिलाएं। इसका पेस्ट तैयार करें और चेहरे पर लगाएं। कुछ देर बाद चेहरा सूखने के बाद नॉर्मल पानी से धो लें। इससे स्किन साफ हो जाएगी और ग्लोइंग नजर आएगी।
2 चम्मच बेसन लें, इसमें दही और एलोवेरा जेल मिलाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट तक रखें। 20 मिनट बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। यह चेहरे को मुलायम और ग्लोइंग बनाता है।
2 चम्मच बेसन में 1 चम्मच दही और आधा चम्मच गुलाब जल मिलाएं। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। 2-3 मिनट के लिए स्किन को धीरे-धीरे स्क्रब करें। इसके बाद चेहरे को पानी से धो लें।
बेसन में दही और नारियल तेल मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। नारियल तेल त्वचा की गहराई से सफाई करता है। इससे आपका चेहरा मुलायम और ग्लोइंग नजर आएगा।