श्रीलंका के सनथ जयसूर्या ने 24 पारियों में 1220 रन बनाए। उनके नाम 6 शतक और 3 अर्धशतक हैं।
संगकारा ने 23 पारियों में 1075 रन बनाए। उनके बल्ले से 4 शतक और 8 फिफ्टी निकलीं। औसत रहा 48.86।
23 मैचों में सचिन ने 971 रन बनाए। उनके नाम 2 शतक और 7 अर्धशतक दर्ज हैं। उनका औसत 51.10 का रहा।
रोहित ने 26 पारियों में 939 रन बनाए हैं। एक शतक और 9 फिफ्टी के साथ उन्होंने लगातार रन बनाए हैं।
मुशफिकुर ने 25 पारियों में 830 रन बनाए। उन्होंने 2 शतक और 3 फिफ्टी के साथ बेहतरीन प्रदर्शन किया।
सिर्फ 15 पारियों में 786 रन बनाकर मलिक ने अपनी छाप छोड़ी। उन्होंने शतक और 3 अर्धशतक भी लगाए।
विराट कोहली ने एशिया कप में 742 रन बनाए, जिसमें उन्होने कई शानदार पारियां खेली हैं।