Myanmar Earthquake, आंखों देखा खौफनाक तबाही का मंजर
म्यामार में शुक्रवार 7.7 तीव्रता वाले भूकंप से तबाही का मंजर है। लोग दहशत में हैं और डरे हुए भी। इस भूकंप में कई बिल्डिंग और कई मकान गिर गए।
म्यामार में शुक्रवार 7.7 तीव्रता वाले भूकंप से तबाही का मंजर है। लोग दहशत में हैं और डरे हुए भी। इस भूकंप में कई बिल्डिंग और कई मकान गिर गए।
म्यामार में शुक्रवार को आए भूकंप में बिल्डिंग के अलावा कई मंदिर भी गिर गए। कई मजिला मंदिर गिरने से कई लोग घायल हुए हैं वहीं कुछ लोगों के मरने की खबर भी सामने आ रही है।
म्यांमार में शुक्रवार को 7.7 की तीव्रता के भूकंप से 300 परमाणु बमों के विस्फोट से ज्यादा के बराबर की ऊर्जा बाहर निकली. CNN की रिपोर्ट के मुताबिक एक भूविज्ञानी ने इसकी जानकारी दी
म्यामार में आए भूकंप के बाद चारों तरफ मलवा बिखर गया है। ऐसे में यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि भूकंप कितनी तीव्रता वाला था।
म्यामार में आए भूकंप से कई जगहों पर जमीन फट गई। सड़कों पर डराने वाली दरारें हैं।
भूकंप ने मंडाले, नेपिटॉ, यांगून और कई अन्य शहरों में इमारतों, पुलों और सड़कों को भारी नुकसान पहुंचाया है। लेकिन सबसे अधिक मौतें नेपिटॉ में हुई हैं। यहां से 90 से अधिक लोगों की मौत का आंकड़ा सामने आया है।
गृहयुद्ध में उलझे देश म्यांमार में एक आधिकारिक बयान के तौर पर म्यांमार की सैन्य सरकार के प्रमुख ने मरने वाले लोगों की संख्या बताई।
भारी तबाही के चलते म्यांमार के 6 राज्यों में इमरजेंसी लगा दी गई है।