चेहरे पर मुस्कान....दिल में कातिलाना साजिश, कातिल सोनम की नई तस्वीरें आईं सामने

राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी की नई तस्वीरों ने सनसनी मचा दी है। इन तस्वीरों को देखकर कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता कि सोनम इतनी खौफनाक साजिश रच रही थी।

हर कोई हैरान

सोनम के रिश्तेदारों से लेकर पड़ोसी तक, हर कोई उसकी करतूत से हैरान हैं। सभी का कहना है कि सोनम मर्डर नहीं कर सकती। लेकिन हकीकत इससे इतर निकली।

पति के मर्डर की साजिश

सोनम की तस्वीरों को देखकर हर कोई गच्चा खा जाए। यह मान पाना मुश्किल है कि वह अपने पति के मर्डर की साजिश रच सकती है।

शादी से खुश नहीं थी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनम इस शादी से खुश नहीं थी और इसीलिए उसने पति की हत्या की साजिश रची।

शादी की शॉपिंग

लेकिन शादी की तैयारियों की तस्वीरें कुछ और ही बयां कर रही हैं। सोनम शॉपिंग करती हुई खुश नजर आ रही है।

राजा के साथ खुश नजर आ रही

11 फरवरी को सोनम की सगाई थी। इस मौके पर भी वो बेहद खुश नजर आ रही है। सगाई के एक वीडियो में वह हंसी-खुशी राजा को मिठाई खिला रही है।

कॉर्पोरेट लुक

सोनम का ग्लैमरस लुक भी सामने आया है। वह अपने परिवार का बिजनेस संभालती थी। उसकी कुछ कॉर्पोरेट लाइफ की तस्वीरें भी सामने आईं हैं।

राजा के साथ शॉपिंग

शादी से पहले सोनम ने राजा के साथ हंसी-खुशी शॉपिंग की। उसने अलग-अलग कपड़े ट्राई करने के बाद पसंद से लहंगा लिया।

प्रेमी के साथ मिलकर हत्या

गौरतलब है कि सोनम रघुवंशी ने अपने प्रेमी राज के साथ मिलकर पति राजा की हत्या की साजिश रची। इसके बाद मेघालय में हनीमून के दौरान उसका कत्ल करवा दिया था।