बारिश के दिनों में इन जगहों पर घूमना है खतरनाक, जानें

भारत में मॉनसून का मौसम जितना सुहाना होता है, उतना ही खतरनाक भी हो सकता है। जानिए उन जगहों के बारे में जहां बारिश में घूमना खतरनाक साबित हो सकता है।

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाके

बारिश के मौसम में उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में अक्सर लैंडस्लाइड और सड़कें धंसने की घटनाएं सामने आती हैं, जिससे यात्रियों को जान का खतरा रहता है।

केरल के कुछ हिस्से

केरल के पर्वतीय क्षेत्र जैसे मुन्नार और वेयनाड में बारिश के दिनों में भूस्खलन और बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाएं आम हो जाती हैं, जिससे न केवल रास्ते बंद हो जाते हैं बल्कि इमरजेंसी सेवाएं भी बाधित होती हैं।

असम और पूर्वोत्तर के क्षेत्र

सम और पूर्वोत्तर भारत के अन्य हिस्सों में हर साल मॉनसून के दौरान भारी बारिश और बाढ़ आती है, जिससे सड़कें और पुल डूब जाते हैं और यात्रा बेहद मुश्किल हो जाती है।

दार्जिलिंग और सिक्किम

दार्जिलिंग और सिक्किम जैसे हिल स्टेशन मानसून के समय में घने कोहरे और लैंडस्लाइड की वजह से खतरनाक हो सकते हैं।

कोंकण और गोवा

कोंकण रीजन और गोवा में मानसून के दौरान तेज़ बारिश और समुद्री तूफानों का खतरा बना रहता है, जिससे बीच बंद हो जाते हैं और वॉटर स्पोर्ट्स जैसी एक्टिविटीज रद्द करनी पड़ती हैं।

मुंबई और आसपास के इलाके

मुंबई और इसके आसपास के क्षेत्रों में हर साल मॉनसून के दौरान भारी जलभराव, ट्रैफिक जाम और लोकल ट्रेनों के रुकने की स्थिति बन जाती है, जिससे ट्रैवलर्स को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

जाने से बचें

बारिश के मौसम में भारत की कुछ जगहें देखने में जितनी खूबसूरत लगती हैं, वहां यात्रा करना उतना ही जोखिम भरा हो सकता है। इसलिए मॉनसून ट्रैवल प्लान करते समय इन जगहों पर जाने से बचें।