उत्तपम बनाने की आसान रेसिपी – सिर्फ 8 स्टेप्स में तैयार

घर पर साउथ इंडियन स्वाद की तलाश है? बस 8 सिंपल स्टेप्स में बनाएं हेल्दी और टेस्टी उत्तपम। जानिए बेसन नहीं, असली डोसा बैटर से बनने वाला पारंपरिक तरीका जो स्वाद और सेहत दोनों दे!

Photo Credit : Google

बैटर की तैयारी, सब्जियों की कटिंग

उत्तपम के लिए सबसे अच्छा डोसा बैटर है। इसे चावल और उड़द दाल से बनाते हैं। गाजर, उबला मटर, प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च और हरा धनिया बारीक काट लें।

Photo Credit : Google

तवा मीडियम गरम करें, बैटर फैलाएं

नॉन-स्टिक तवा हल्का गरम करें और थोड़ा सा तेल फैला दें। एक करछुल बैटर लें और तवे पर गोल घुमाते हुए फैलाएं लेकिन डोसे की तरह पतला नहीं – उत्तपम थोड़ा मोटा और मुलायम होता है।

Photo Credit : Google

सब्जियां डालें

तुरंत ऊपर से कटी हुई सब्जियां फैलाएं और हल्का सा दबा दें ताकि वे बैटर से चिपक जाएं।

Photo Credit : Google

हल्का तेल डालें

किनारों पर और ऊपर थोड़ा सा तेल या घी डालें। इससे उत्तपम कुरकुरा और सुनहरा बनेगा।

Photo Credit : Google

पलटें और थोड़ा तेल से ग्रीस करें

नीचे से सुनहरा हो जाए तब उत्तपम को धीरे से पलटें और दूसरी साइड भी अच्छे से सेंकें।

Photo Credit : Google

सुनहरा भूरा होने तक पकाएं

उत्तपम को एक तरफ से सुनहरा भूरा होने तक पकाएं। फिर इसे पलटकर दूसरी तरफ से भी सुनहरा होने तक पकाएं।

Photo Credit : Google

अब गरमागरम परोसें

उत्तपम को नारियल चटनी, टमाटर चटनी या सांभर के साथ गरमागरम परोसें। चाय या फिल्टर कॉफी के साथ इसका स्वाद और बढ़ जाता है।

Photo Credit : Google