विदेशी महिला ने बिकनी पहन लगाई गंगा में डुबकी, मचा बवाल
ऋषिकेश स्थित लक्ष्मण झूला क्षेत्र में एक विदेशी महिला का बिकनी पहनकर ‘ऊं नमः शिवाय’ बोलते हुए गंगा में स्नान करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
ऋषिकेश स्थित लक्ष्मण झूला क्षेत्र में एक विदेशी महिला का बिकनी पहनकर ‘ऊं नमः शिवाय’ बोलते हुए गंगा में स्नान करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
वीडियो दिवाली के समय का बताया जा रहा। यह लोगों में आक्रोश का कारण बना हुआ है। स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे मां गंगा और हिंदू धार्मिक भावनाओं का अपमान बताया है
कुछ लोगों ने महिला की व्यक्तिगत स्वतंत्रता का बचाव किया है, जिससे सोशल मीडिया पर “धार्मिक मर्यादा बनाम व्यक्तिगत स्वतंत्रता” की बहस छिड़ गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि तीर्थनगरी में ऐसा व्यवहार अशोभनीय और असंवेदनशील है। इसे सांस्कृतिक और धार्मिक भावनाओं का अपमान बताया जा रहा है। कई लोगों ने कहा ऐसे लोग हमारे धर्मस्थलों की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं।
अप्रैल 2024 में विदेशी नागरिकों का गंगा में अर्धनग्न स्नान करते वीडियो वायरल हुआ था। अगस्त 2020 में एक फ्रांसीसी महिला को लक्ष्मण झूला पर बिना कपड़ों के वीडियो शूट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है। प्रशासन ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर शालीन आचरण के नियमों का पालन जरूरी है। पर्यटकों को स्थानीय संस्कृति और भावनाओं का सम्मान करने की सलाह दी जा रही है।
संतों और स्थानीय संगठनों ने सरकार से अपील की है कि तीर्थ स्थलों पर विदेशी पर्यटकों के लिए ड्रेस कोड और आचरण नियम तय किए जाएं। उन्होंने कहा कि गंगा में आस्था का प्रतीक है, मनोरंजन का स्थल नहीं।
सोशल मीडिया पर अब यह मुद्दा वैश्विक चर्चा का विषय बन गया है। कई लोगों ने कहा इंडिया की स्पिरिचुअल इमेज को बचाना जरूरी है। वहीं कुछ विदेशी यूज़र्स ने इसे “क्रॉस-कल्चरल मिसअंडरस्टैंडिंग” बताया।