श्लोका ने गाया गाना, पत्नी पर प्यार लुटाते दिखे आकाश अंबानी
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। बचपन की दोस्ती प्यार में बदली और दोनों ने जीवनभर साथ रहने का फैसला कर लिया।
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। बचपन की दोस्ती प्यार में बदली और दोनों ने जीवनभर साथ रहने का फैसला कर लिया।
कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, 2019 में आकाश अंबानी और श्लोका ने शादी कर ली। दोनों की बॉन्डिंग कमाल की है।
अब इनके दो प्यारे बच्चे हैं- पृथ्वी और वेदा। लेकिन सबसे खास बात ये है कि आकाश का प्यार आज भी श्लोका के लिए पहले जैसा ही है।
जब भी दोनों साथ नजर आते हैं, आकाश की नजरें सिर्फ श्लोका पर ही टिकी होती हैं। वो हर मौके पर अपना प्यार जाहिर करने से नहीं चूकते।
अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें श्लोका स्टेज पर गाना गा रही हैं और आकाश बड़े प्यार से उन्हें निहार रहे हैं।
आकाश की आंखों में साफ दिख रहा है कि वो श्लोका पर कितने फिदा हैं। दोनों का प्यार शादी के सालों बाद भी वैसा ही है।
वीडियो में आकाश कभी हंसते हैं, तो कभी श्लोका के कान में कुछ कहते नजर आते हैं। ऐसा लग रहा है जैसे वो श्लोका को हौसला दे रहे हों।
ये वीडियो एक दोस्त की शादी का है, और इसे 'अंबानी अपडेट' नाम के इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया गया है। लोग इस कपल की बॉन्डिंग देखकर खूब प्यार लुटा रहे हैं।