वर्ल्ड बैंक की पहली महिला MD Anshula Kant
अंशुला कांत को 2024 में फोर्ब्स इंडिया ने सेल्फमेड महिलाओं की पावर लिस्ट में शामिल किया। 2019 में वे वर्ल्ड बैंक की पहली महिला एमडी, सीएफओ बनीं।
अंशुला कांत को 2024 में फोर्ब्स इंडिया ने सेल्फमेड महिलाओं की पावर लिस्ट में शामिल किया। 2019 में वे वर्ल्ड बैंक की पहली महिला एमडी, सीएफओ बनीं।
इंडियन एयरफोर्स में फाइटर जेट उड़ाने वाली 20 महिला पायलट में से एक हैं मोहना। वे मिग-21 भी उड़ा चुकी हैं। तेजस उड़ाने वाली भी वे देश की पहली महिला पायलट हैं।
निगार शाजी 1987 में ISRO के यूआर राव सैटेलाइट सेंटर से जुड़ीं। वे पिछले 38 सालों से ISRO में हैं। आदित्य एल-1 मिशन पर निगार और उनकी टीम ने 8 सालों तक काम किया।
स्नेहा रेवनूर दावोस 2024 वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में पार्टिसिपेट करने वाली सबसे कम उम्र की सदस्य है। टाइम मैगजीन ने स्नेहा को 2023 में एआई में काम कर रही दुनिया की टॉप-100 महिलाओं में शामिल किया था।
डायना पुंडोले ने रेसिंग में नेशनल चैंपियनशिप जीतकर सभी को चौंका दिया। डायना चेन्नई की एमआरएफ इंडियन नेशनल कार रेसिंग चैंपियनशिप जीतने वाली एक मात्र भारतीय महिला हैं।
यशोदा लोधी के परिवार की आर्थिक तंगी थी। पति दिहाड़ी मजदूर थे। घर चलाने के लिए 2021 में यशोदा ने एक देहाती मैडम के नाम से यूट्यूब चैनल शुरू किया। वे हर महीने 80 हजार से 90 हजार रुपए कमा लेती हैं।
पायल की 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में शॉर्ट फिल्म ऑल वी इमैजिन एज लाइट ने ग्रैंड प्रिक्स अवॉर्ड जीता था। पायल ये अवॉर्ड जीतने वाली पहली भारतीय हैं।
एक्ट्रेस सैयामी खेर ने दुनिया के सबसे कठिन इवेंट में से एक आयरन मैन 70.3 ट्रायथलॉन पूरी कर सभी को चौंका चुकी हैं। स्टारडस्ट मैगजीन ने उन्हें ‘सुपर स्टार ऑफ टुमारो’ का अवॉर्ड दिया था।