BCCI की कड़ाई से झुक गए ये सितारे, Ranji Trophy में आएंगे नजर

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ आगामी रणजी ट्रॉफी मैच में मुंबई के लिए खेलेंगे। यह मैच बीकेसी में मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के मैदान पर 23 जनवरी से खेला जाएगा। रोहित आखिरी बार साल 2015 में रणजी में मुंबई के लिए खेले थे।

विराट कोहली

विराट कोहली 13 साल बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी कर रहे हैं। विराट 30 जनवरी को दिल्ली और रेलवे के बीच होने वाले मुकाबले में नजर आएंगे। विराट ने अपना आखिरी रणजी ट्रॉफी मुकाबला 2012 में उत्तर प्रदेश के विरुद्ध गाजियाबाद में खेला था।

रवींद्र जडेजा

रवींद्र जडेजा सौराष्ट्र की टीम से खेलेंगे। जडेजा 23 जनवरी को सौराष्ट्र और दिल्ली के बीच मुकाबले में खेलते हुए नजर आएंगे।

ऋषभ पंत

ऋषभ पंत दिल्ली और सौराष्ट्र के बीच होने वाले मुकाबले में खेलेंगे। ये मुकाबला 23 जनवरी से खेल जाएगा। ऋषभ पंत आखिरी बार साल 2018 में रणजी ट्रॉफी के किसी मैच में दिखे थे।

शुभमन गिल

शुभमन गिल 23 जनवरी को पंजाब और कर्नाटक के बीच होने वाले रणजी ट्रॉफी मैच में पंजाब की टीम के लिए खेलते नजर आएंगे। गिल ने रणजी ट्रॉफी का आखिरी मैच 2022 में खेला था।

यशस्वी जायसवाल

सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल सोमवार यानी 23 जनवरी से जम्मू-कश्मीर के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में मुंबई के लिए खेलते हुए दिखेंगे।

श्रेयस अय्यर

रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल के साथ श्रेयस अय्यर भी 23 जनवरी से शुरू हो रहे मुंबई और जम्मू-कश्मीर के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में मुंबई के साथ खेलते हुए नजर आएंगे।