रात को नींद न आए तो अपनाएं ये आसान उपाय
इन दिनों कई लोग अनिंद्रा से परेशान हैं। ऐसे में हम छोटी-छोटी आदतों में बदलाव कर नींद न आने की परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं।
इन दिनों कई लोग अनिंद्रा से परेशान हैं। ऐसे में हम छोटी-छोटी आदतों में बदलाव कर नींद न आने की परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं।
अपने डेली रुटीन में फिजिकल एक्टिविटी शामिल करें। आप रोजाना योगा, व्यायाम और वॉक जैसी आदतें अपना सकते हैं।
सोने से पहले 5 मिनट गहरी सांस लेना या हल्का मेडिटेशन करना नींद लाने में मदद करता है।
सोने से पहले एक ग्लास गर्म दूध या कैमोमाइल जैसी हर्बल चाय पीने से शरीर को आराम मिलता है। रात में चाय-कॉफी पीने से बचें।
रात को भारी खाना खाने से बचें। हल्का और जल्दी डिनर करने से नींद जल्दी आती है।
सोने से कम से कम 30 मिनट पहले मोबाइल, लैपटॉप और टीवी से दूरी बनाएं। इनकी नीली रोशनी नींद में खलल डालती है।
धीमे और सुकून देने वाले म्यूजिक से दिमाग शांत होता है और नींद जल्दी आती है। रात में सोने से पहले ऐसा शांत म्यूजिक सुनें।
हर दिन एक ही टाइम पर सोने और उठने की आदत डालें। इससे शरीर की बायोलॉजिकल घड़ी सेट हो जाती है।
अगर इन उपायों के बावजूद भी नींद नहीं आती है तो बेड से उठकर किताब पढ़ें, और जब आंखों में नींद भर जाए, तब सोएं।