Women'S Day पर देखें महिला सशक्तिकरण पर आधारित टॉप 5 बॉलीवुड फिल्में

सिनेमा ने महिलाओं की समस्या दिखाने के साथ-साथ महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक भी किया है।

महिला केंद्रित फिल्म

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर हम आपको बॉलीवुड की 5 ऐसी फिल्में बताने जा रहे हैं, जो महिला सशक्तिकरण का संदेश देती हैं।

क्वीन

कंगना रनौत अभिनीत फिल्म 'क्वीन' एक प्रेरणादायक फिल्म है, जो महिलाओं की आत्मनिर्भरता, आत्मसम्मान और खुद को खोजने की खूबसूरत कहानी बयां करती है।

पिंक

तापसी पन्नू स्टारर 'पिंक' फिल्म महिलाओं के कपड़ों और चरित्र पर सवाल उठाने वालों को मुंहतोड़ जवाब देती है।

थप्पड़

थप्पड़ फिल्म महिलाओं के आत्मसम्मान को जगाने वाली फिल्म है। फिल्म में महिलाओं पर पति द्वारा किए जा रहे अत्याचारों को दर्शाया गया है।

लापता लेडीज

'लापता लेडीज' फिल्म एंटरटेनमेंट के साथ महिला सशक्तिकरण का संदेश देती है। किरण राव द्वारा निर्देशित लापता लेडीज फिल्म काफी पसंद की गई है।

मिसेज

सान्या मल्होत्रा स्टारर 'मिसेज' फिल्म सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म में महिलाओं के शोषण और शादी के बाद घरेलू महिलाओं की परेशानी को बारीकी से दर्शाया गया है

वुमेन सेंट्रिक फिल्में

इन फिल्मों के अलावा लज्जा, इंगलिश-विंगलिश, मर्दानी, छपाक और गंगूबाई समेत कई फिल्में महिलाओं पर केंद्रित हैं।