घर में खुशबू के लिए रूम फ्रेशनर छोड़ आजमाएं ये नेचुरल तरीके, महक उठेगा हर कोना

कभी-कभी सब कुछ साफ़-सुथरा होने के बावजूद घर में वो ताजगी नहीं होती, जो मन को सुकून दे। हम तुरंत रूम फ्रेशनर का सहारा लेते हैं।

रूम फ्रेशनर से नुकसान

बाजार के फ्रेशनर हवा में खुशबू के साथ कई केमिकल्स भी फैलाते हैं, सेहत पर बुरा असर डाल सकते हैं। इससे सिरदर्द, एलर्जी, और खर्च तीनों बढ़ सकते हैं।

प्राकृतिक खुशबू

हम प्राकृतिक तरीकों से भी घर को खुशबूदार बना सकते हैं, जिससे हर तरफ ताजगी और अच्छी महक आएगी। आइए जानते हैं....

ऑक्सीजन और खुशबू दोनों

लैवेंडर, मिंट और रोज़मेरी जैसे प्लांट्स घर को प्राकृतिक रूप से महकदार और ताजगी भरा बनाते हैं। आप घर में इन पौधों को लगा सकते हैं, जिससे आपका घर महकता रहेगा।

प्राकृतिक एयर फ्रेशनर

एक कटोरी में बेकिंग सोडा लें, उसमें नींबू का रस मिलाएं और कुछ बूंदें एसेंशियल ऑयल की डालें। यह मिक्सचर प्राकृतिक फ्रेशनर की तरह काम करेगा और घर की दुर्गंध को तुरंत खत्म कर देगा।

अरोमा डिफ्यूज़र बनाएं

एक पैन में पानी, दालचीनी की स्टिक और लौंग डालकर धीमी आंच पर उबालें। कुछ ही मिनटों में पूरा घर खुशबू और ताजगी से महक उठेगा।

सूखे फूलों और मसालों से बना नेचुरल डेकोर

गुलाब की सूखी पंखुड़ियां, दालचीनी, और संतरे के छिलकों को मिलाकर पोटपुरी बनाएं। इसे बाउल में रखें, इससे महक आती रहेगी।

DIY रूम स्प्रे

स्प्रे बॉटल में पानी, थोड़ी सा सिरका और पसंदीदा एसेंशियल ऑयल मिलाएं। दिन में 1-2 बार स्प्रे करें। घर में ताजगी बनी रहेगी।