SUNITA WILLIAMS

सुनीता की कब होगी वापसी, जानें सेलरी और सुविधाएं

भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बैरी बुच विल्मोर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर फंसे हुए हैं। नासा ने बताया कि इनकी वापसी 19-20 मार्च को हो सकती है। सुनीता विलियम्स को कितनी सैलरी और कौन-कौन सी विशेष सुविधाएं मिलती हैं आइए जानें...

SUNITA WILLIAMS

सुनीता विलियम्स का जन्म और पढ़ाई

सुनीता विलियम्स का जन्म 19 सितंबर 1965 को अमेरिका के ओहायो में हुआ था। सुनीता ने 1987 में फिजिकल साइंस में बीएस, 1995 में इंजीनियरिंग मैनेजमेंट में एमएस कीं हैं।

SUNITA WILLIAMS

यहां दे चुकी हैं सेवाएं

अमेरिकी नौसेना में सेवाएं देने के बाद अंतरिक्ष यात्री के रूप में नासा में शामिल हुईं। उन्होंने स्पेस वॉक करने वाली पहली महिला होने का कीर्तिमान भी स्थापित किया है।

SUNITA WILLIAMS

गुजरात के थे सुनीता के पिता

उनके पिता डॉ. दीपक एन पांड्या एक जाने-माने तंत्रिका विज्ञानी (एमडी) हैं। वह गुजरात के अहमदाबाद के रहने वाले हैं। जबकि मां बॉनी जालोकर स्लोवेनिया की रहने वाली हैं।

ऐसे तय होती है सेलरी और सुविधाएं

NASA में अंतरिक्ष यात्रियों की सेलरी उनके अनुभव और पद के अनुसार तय होती है। यहां आमतौर पर GS 12 से GS 15 ग्रेड, GS 12 ग्रेड के अंतरिक्ष यात्रियों की बेसिक सेलरी लगभग $66,167 (लगभग 55 लाख रुपये प्रतिवर्ष) होती है।

अनुभवी अंतरिक्ष यात्रियों की सेलरी सुविधाएं

अनुभवी अंतरिक्ष यात्री GS 13 या GS 14 में आते हैं। जिनकी सेलरी लगभग $90,000 से $140,000 (लगभग 75 लाख से 1.1 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष) तक हो सकती है।

सुनीता को मिलती है इतनी सेलरी

सुनीता विलियम्स के अनुभव और महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए कहा जा सकता है कि उनकी सेलरी GS 14 या GS 15 ग्रेड के अनुसार होगी। जो करीब $130,000 से $160,000 (करीब 1.08 करोड़ से 1.3 करोड़ रुपये) प्रतिवर्ष तक हो सकती है।

सुनीता को मिलती हैं ये सुविधाएं

नासा के अंतरिक्ष यात्रियों को सेलरी के अलावा भी कई अन्य सुविधाएं और लाभ मिलते हैं। बीमा और स्वास्थ्य लाभ, सेवानिवृत्ति योजना, मिशन के दौरान अतिरिक्त भत्ते, प्रशिक्षण और विशेष कौशल विकास के लिए सुविधाएं।