Sunita Williams धरती पर कब लौटेंगी?
अंतरिक्ष में फंसे होने के बाद भी भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स कई रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है। 5 जून 2023 को अंतरिक्ष में 8 दिनों के लिए गईं सुनीता अब कुछ हफ्तों में धरती पर लौट सकती हैं।
अंतरिक्ष में फंसे होने के बाद भी भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स कई रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है। 5 जून 2023 को अंतरिक्ष में 8 दिनों के लिए गईं सुनीता अब कुछ हफ्तों में धरती पर लौट सकती हैं।
अब तक अंतरिक्ष में 600 से अधिक दिन बिता चुकीं 59 वर्षीय सुनीता ने 62 घंटे 9 मिनट तक स्पेसवॉक किया। मिशन के दौरान उन्हें आईएसएस का कमांडर भी बनाया गया। जो पिछले 25 वर्षों से लगातार सक्रिय है।
Sunita Williams और उनके साथी एस्ट्रोनॉट बुच विलमोर साल 2023 को अंतरिक्ष यान से आईएसएश पर पहुंचे थे। यह मिशन सिर्फ 8 दिन का था, तकनीकी खराबियों, स्पेस डेब्री और हीलियम लीक से महीनों तक बढ़ गया।
सुनीता आईएसएस जाते समय बोइंग स्टारलाइनर को पायलट किया, जिसे बनाने में उन्होंने खुद योगदान दिया था। वह पहली महिला अंतरिक्ष यात्री बनीं, जिन्होंने एक अंतरिक्ष कैप्सूल का परीक्षण किया।
सुनीता ने और उनके साथी ने आईएसएस के पुराने उपकरणों को बदला, रखरखाव किया और ढेर सारे कचरे को पृथ्वी पर वापस भेजा।
नासा के अनुसार, सुनीता विलियम्स और उनकी टीम ने 150 से अधिक वैज्ञानिक प्रयोगों पर 900 घंटे से अधिक शोध कार्य किया।
आईएसएस पर शून्य गुरुत्वाकर्षण का शरीर पर असर पड़ता है। इसलिए उन्होंने वजन प्रशिक्षण व शारीरिक व्यायाम किए। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका वजन आईएसएस पहुंचने के समय जितना था, उतना ही है।
सुनीता ने अंतरिक्ष में सलाद पत्तों को पानी दिया और उनके विकास का अध्ययन किया। यह प्रयोग भविष्य में अंतरिक्ष यात्राओं के दौरान पौधों से ताजा और पोषक भोजन प्राप्त करने की दिशा में मदद करेगा।