बिहार कैबिनेट के 14 बड़े फैसले: विकास को मिलेगी नई रफ्तार, कई अहम प्रस्तावों को हरी झंडी
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में 14 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनमें खनिज ब्लॉकों की ई-नीलामी, किसानों के लिए खाद्यान्न खरीद व्यवस्था, ग्रामीण पेयजल, सौर ऊर्जा और सड़क परियोजनाओं से जुड़े फैसले शामिल हैं।
ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी में मकान में लगी भीषण आग, दो युवक झुलसे
ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र स्थित यूसुफपुर चक शाहबेरी में बुधवार को एक मकान में भीषण आग लग गई। हादसे में दो युवक झुलसकर घायल हो गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।
जेवर में साइड देने के विवाद पर ताबड़तोड़ फायरिंग, स्कॉर्पियो व थार सवारों के संघर्ष में 3 को लगी गोली
गौतमबुद्धनगर के जेवर थाना क्षेत्र में गाड़ी को साइड देने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। स्कॉर्पियो और थार सवार लोगों के बीच कहासुनी के बाद जमकर मारपीट और फायरिंग हुई। इस दौरान तीन लोगों को गोली लग गई। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
















































































