Advertisment

मकर Aaj ka Rashifal आज के दिन गुरु या गुरु तुल्य व्यक्ति के सानिध्य में रहना लाभकारी होगा

आज के दिन गुरु या गुरु तुल्य व्यक्ति के सानिध्य में रहना लाभकारी होगा। उनके मार्गदर्शन से आपको नई प्रेरणा मिलेगी और कार्यक्षेत्र में सुधार के लिए नई दिशा मिलेगी।

author-image
Pandit Shashishekhar Tripathi
DAINIK RASHIFAL 09-03-2025
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Aaj ka Rashifal, 09 March 2025 :  तेजी से बढ़ रहे चंद्रमा अपनी उच्चस्थ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, साथ ही मृगशिरा नक्षत्र और प्रीति योग है। ग्रहों की चाल और स्थिति के आधार पर आज का दिन सभी राशि के लोगों के लिए मिश्रित रहेगा। आज के दिन गुरु या गुरु तुल्य व्यक्ति के सानिध्य में रहना लाभकारी होगा। उनके मार्गदर्शन से आपको नई प्रेरणा मिलेगी और कार्यक्षेत्र में सुधार के लिए नई दिशा मिलेगी।जाने अपने दिन का हाल, पढ़ें दैनिक राशिफल-

shekhar

पंडित शशिशेखर त्रिपाठी  ( मो. 9118225222)

publive-image
मकर

भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

आज के दिन गुरु या गुरु तुल्य व्यक्ति के सानिध्य में रहना लाभकारी होगा। उनके मार्गदर्शन से आपको नई प्रेरणा मिलेगी और कार्यक्षेत्र में सुधार के लिए नई दिशा मिलेगी।

Advertisment

कार्यस्थल पर बहुत ही सजगता के साथ काम करना होगा, किसी भी प्रकार की लापरवाही नुकसानदायक हो सकती है। आईटी प्रोफेशन से जुड़े लोगों के लिए दिन अति शुभ रहेगा।

कारोबारियों के लिए व्यापार में जोखिम लेने का सही समय है। सोच-समझकर लिया गया फैसला आर्थिक रूप से लाभदायक हो सकता है और व्यापार में उन्नति के योग बनेंगे।

व्यापारियों को छोटे-छोटे मुनाफे पर ध्यान देना होगा, क्योंकि यही लाभ आगे जाकर आर्थिक ग्रोथ को बढ़ाने में सहायक होंगे। व्यापार विस्तार को लेकर कोई नई योजना बना सकते हैं।

Advertisment

युवा वर्ग को अपने माता-पिता की बातों को प्राथमिकता देनी चाहिए अन्यथा किसी समस्या में पड़ सकते हैं। विद्यार्थियों को भी अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है।

परिवार में सभी बड़ों से स्नेह मिलेगा, जिससे मानसिक रूप से शांति महसूस करेंगे। पारिवारिक संबंधों को मजबूत करने के लिए घर के लोगों के साथ समय बिताएं।

आज के दिन आपको परिवार के साथ अपने संबंध सुधारने का प्रयास करना चाहिए। घर के सदस्यों के साथ खुलकर संवाद करें ताकि रिश्तों में प्रगाढ़ता बनी रहे।

Advertisment

दिखावे में आकर अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए ही खरीदारी करें ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी न हो।

स्वास्थ्य को लेकर बुखार और मौसमी बीमारियों से बचाव करना आवश्यक है। घर में मच्छरों से बचाव करें, क्योंकि डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बना हुआ है।

खुद को स्वस्थ रखने के लिए अपनी दिनचर्या को सही रखें। योग और ध्यान को अपने रूटीन में शामिल करें, इससे शरीर और मन दोनों ही संतुलित रहेंगे।

Advertisment
Advertisment