/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/28/yVPHyzBxNmOSH8mdUPjv.jpg)
Aaj ka Rashifal, 10 March 2025 : तेजी से बढ़ रहे चंद्रमा अपनी उच्चस्थ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, साथ ही मृगशिरा नक्षत्र और प्रीति योग है। ग्रहों की चाल और स्थिति के आधार पर आज का दिन सभी राशि के लोगों के लिए मिश्रित रहेगा। ग्रहों की स्थिति को देखते हुए आज के दिन तुला राशि के लोगों का कार्यस्थल का माहौल अच्छा रहेगा, लोगों को सहयोग मिलेगा और कार्य में भी राहत मिलेगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन शुभ है, खासतौर से जिन लोगों की परीक्षाएं चल रही है उनका परीक्षा में प्रदर्शन अच्छा रहेगा।जाने अपने दिन का हाल, पढ़ें दैनिक राशिफल-
पंडित शशिशेखर त्रिपाठी ( मो. 9118225222)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/09/libra.png)
तुला
रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
ग्रहों की स्थिति को देखते हुए आज के दिन तुला राशि के लोगों का कार्यस्थल का माहौल अच्छा रहेगा, लोगों को सहयोग मिलेगा और कार्य में भी राहत मिलेगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन शुभ है, खासतौर से जिन लोगों की परीक्षाएं चल रही है उनका परीक्षा में प्रदर्शन अच्छा रहेगा।
व्यापारी वर्ग लाभ- हानि के सभी पैमाने की जांच करने के बाद ही किसी नए कार्य की शुरुआत का विचार बनाएं।
परिवार सहित किसी पार्टी या सामाजिक समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिल सकता है।
पारिवारिक जीवन में पुराने मतभेद सुलझाने का प्रयास करें और भाई-बहनों के साथ संबंध बेहतर बनाएं।
बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी। दिन का कुछ समय उनके साथ बिताने का प्रयास करें।
जीवनसाथी के साथ तालमेल सही रखें, एक दूसरे को समझने का प्रयास करें। आज के दिन किसी देवी दर्शन करना आप दोनों के रिश्ते के लिए अच्छा रहेगा।
बहुत अधिक सोच विचार करने की आदत में बदलाव लाना होगा क्योंकि चिंता के कारण सेहत नरम होने की आशंका है।
सामाजिक छवि को बचाएं रखने के प्रयास करें। यदि कोई पुरानी उधारी है तो उसे समय रहते का अदा करें अन्यथा लेनदार वसूली के लिए घर तक पहुंच सकते हैं।
मानसिक शांति के लिए ध्यान या प्रार्थना को दिनचर्या में शामिल करें। दिनचर्या में सुधार लाते हुए समय पर सोने और जागने की भी आदत बनाएं।