Advertisment

सिंह Aaj ka Rashifal, कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, उच्च अधिकारी ओवरटाइम करने के लिए कह सकते हैं

कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, उच्च अधिकारी ओवरटाइम करने के लिए कह सकते हैं। ऐसे में शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को मजबूत बनाए रखना बेहद जरूरी होगा।

author-image
Pandit Shashishekhar Tripathi
DAINIK RASHIFAL 09-03-2025
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Aaj ka Rashifal, 09 March 2025 :  तेजी से बढ़ रहे चंद्रमा अपनी उच्चस्थ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, साथ ही मृगशिरा नक्षत्र और प्रीति योग है। ग्रहों की चाल और स्थिति के आधार पर आज का दिन सभी राशि के लोगों के लिए मिश्रित रहेगा। कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, उच्च अधिकारी ओवरटाइम करने के लिए कह सकते हैं। ऐसे में शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को मजबूत बनाए रखना बेहद जरूरी होगा। इससे उनके अनुभव और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।जाने अपने दिन का हाल, पढ़ें दैनिक राशिफल-

shekhar

पंडित शशिशेखर त्रिपाठी  ( मो. 9118225222)
publive-image

सिंह

मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, उच्च अधिकारी ओवरटाइम करने के लिए कह सकते हैं। ऐसे में शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को मजबूत बनाए रखना बेहद जरूरी होगा।

Advertisment

वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन आपके लिए लाभकारी रहेगा। उनकी सलाह को गंभीरता से लें, क्योंकि इससे कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना बढ़ सकती है।

व्यापारियों को निवेश करने से पहले पूरी जांच-पड़ताल करनी चाहिए, खासकर शेयर मार्केट से जुड़े लोग कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है।

व्यापारियों के लिए दिन व्यस्तता भरा रहेगा, क्योंकि कारोबार में काम का दबाव बढ़ सकता है। योजनाबद्ध तरीके से काम करें, जिससे व्यवसाय को और अधिक विस्तार दिया जा सके।

Advertisment

जो युवा प्रेम संबंध में हैं, उन्हें अब अपने रिश्ते को लेकर गंभीरता दिखानी होगी। उचित समय देखकर घरवालों से चर्चा करें, ताकि रिश्ते को सामाजिक मान्यता मिल सके।

विद्यार्थियों को शिक्षकों की सलाह को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। उनके बताए मार्ग पर चलने से ही बेहतर परिणाम मिल सकते हैं, अन्यथा लापरवाही नुकसानदायक हो सकती है।

जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें, क्योंकि अचानक से तबीयत बिगड़ने की संभावना है। उनके खान-पान और दिनचर्या का विशेष ध्यान रखना फायदेमंद रहेगा।

Advertisment

परिवार में किसी भी प्रकार के मतभेद से बचें और अपने भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर बनाए रखें। कठिन समय में परिवार का सहयोग मिलेगा, जिससे मानसिक रूप से मजबूती मिलेगी।

वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें, क्योंकि दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। किसी भी तरह की लापरवाही परेशानी का कारण बन सकती है, इसलिए सतर्क रहें।

नशे का सेवन करने वालों को तुरंत सावधान हो जाना चाहिए। यदि कोई आदत बन चुकी है, तो जल्द ही डॉक्टर से संपर्क करें, क्योंकि गंभीर बीमारी होने की आशंका है।

Advertisment
Advertisment