Advertisment

Aaj ka Rashifal कुंभ राशि के लोगों को भविष्य की चिंताओं में उलझने की आवश्यकता नहीं है

कुंभ राशि के लोगों को भविष्य की चिंताओं में उलझने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। कार्यस्थल पर सभी लोगों का विश्वास जीतने का प्रयास करें क्योंकि उच्च अधिकारी भरोसा जताते हुए पदोन्नति दे सकते हैं। 

author-image
Pandit Shashishekhar Tripathi
DAINIK RASHIFAL 10-03-2025
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Aaj ka Rashifal, 10  March 2025 :  तेजी से बढ़ रहे चंद्रमा अपनी उच्चस्थ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, साथ ही मृगशिरा नक्षत्र और प्रीति योग है। ग्रहों की चाल और स्थिति के आधार पर आज का दिन सभी राशि के लोगों के लिए मिश्रित रहेगा।ग्रहों की स्थिति को देखते हुए रुके हुए कार्यों के पूरे होने की संभावना है, खास तौर से जो लोग पैतृक व्यापार चला रहे हैं, उनके काम बनेंगे और अच्छा लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर सतर्क रहना है, जो लोग बातें इधर से उधर फैलाने का काम करते हैं उनसे उचित दूरी बनाकर चलें। जाने अपने दिन का हाल, पढ़ें दैनिक राशिफल-

shekhar

पंडित शशिशेखर त्रिपाठी  ( मो. 9118225222)

publive-image


कुंभ

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

कुंभ राशि के लोगों को भविष्य की चिंताओं में उलझने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। कार्यस्थल पर सभी लोगों का विश्वास जीतने का प्रयास करें क्योंकि उच्च अधिकारी भरोसा जताते हुए पदोन्नति दे सकते हैं। 

Advertisment

सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को सतर्क रहना होगा, क्योंकि किसी गलती से प्रतिष्ठा को नुकसान हो सकता है। 

व्यापारी वर्ग छोटे-बड़े सभी क्लाइंट के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने का प्रयास करें। उनके माध्यम से आपको अच्छा लाभ होने की संभावना है।

ग्रहों की स्थिति को देखते हुए यात्रा की पूर्व योजना को किसी कारणवश स्थगित करना पड़ सकता है।

Advertisment

युवा वर्ग आत्मविश्वास और अति आत्मविश्वास के बीच का फर्क समझें क्योंकि ओवर कॉन्फिडेंस के कारण आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।

भाई-बहनों से संबंध मधुर बनाए रखें, उनकी ओर से भावनात्मक या आर्थिक सहयोग मिलने की प्रबल संभावना है।

यदि वजन बढ़ रहा है, तो इसे अनदेखा न करें, क्योंकि आगे चलकर यह समस्याएं बढ़ा सकता है। बच्चों को बाहर के खाने और जंक फूड से दूर रखें।

Advertisment

पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव बढ़ने की आशंका है, इसलिए आज के दिन सोच समझकर शब्दों का प्रयोग करें और सीमित बातचीत करें।

 यदि पार्टनर से बातचीत बंद है या किसी तरह की कोई नाराजगी है तो वह दूर होगी, एक बार आप दोनों फिर से करीब होंगे।

Advertisment
Advertisment