/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/28/yVPHyzBxNmOSH8mdUPjv.jpg)
Aaj ka Rashifal, 10 March 2025 : तेजी से बढ़ रहे चंद्रमा अपनी उच्चस्थ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, साथ ही मृगशिरा नक्षत्र और प्रीति योग है। ग्रहों की चाल और स्थिति के आधार पर आज का दिन सभी राशि के लोगों के लिए मिश्रित रहेगा। मीन राशि के लोगों के उच्चाधिकारियों से मतभेद होने की आशंका है, इसलिए धैर्य और समझदारी से काम लें। करीबी संबंधों में खींचतान होने की आशंका है, माहौल सामान्य करने के लिए परिवार के सभी सदस्यों की आवश्यकताओं पर बराबर ध्यान दें। जाने अपने दिन का हाल, पढ़ें दैनिक राशिफल-
पंडित शशिशेखर त्रिपाठी ( मो. 9118225222)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/09/pisces.png)
मीन
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
मीन राशि के लोगों के उच्चाधिकारियों से मतभेद होने की आशंका है, इसलिए धैर्य और समझदारी से काम लें। करीबी संबंधों में खींचतान होने की आशंका है, माहौल सामान्य करने के लिए परिवार के सभी सदस्यों की आवश्यकताओं पर बराबर ध्यान दें।
स्वास्थ्य का ध्यान रखें और मानसिक तनाव से बचने की कोशिश करें।
व्यापारी वर्ग कानूनी दस्तावेज़ों को अपडेट रखें और टैक्स संबंधी कार्यों को समय पर पूरा करें।
जो लोग लोन लेने की योजना बना रहे हैं, वह तेजी से प्रयास बढ़ाए। समय अनुकूल होने से आपके काम जल्दी बनने की संभावना है।
युवा वर्ग सफलता पाने का कोई भी शॉर्टकट अपनाने से बचें, जो भी कार्य करें वह वैधानिक हो इस बात का ध्यान रखें।
ग्रहों की स्थिति को देखते पिछली गलती और बातों को याद करने से मन उदास रहेगा, जिस कारण स्वभाव में में गुस्सा और चिड़चिड़ापन आ सकता है।
मन भटकाव के कारण विद्यार्थी वर्ग का अध्ययन में मन कम लगेगा, साथ ही अन्य कई समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।
आंखों से जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज न करें, अन्यथा परेशानी बढ़ सकती है। गिरने या चोट लगने की आशंका है, इसलिए सतर्क रहें।
जो लोग घर से दूर रहते है, उनकी घर वापसी की योजना बन सकती है।
[00:01, 3/10/2025] shashwat Sharma: साप्ताहिक राशिफल 10 मार्च-16 मार्च
WEEKLY HOROSCOPE : इस सप्ताह करियर में आएंगे नए मोड़, समझदारी और धैर्य से निर्णय लेने की होगी जरुरत, पढ़ें मेष से मीन साप्ताहिक राशिफल