/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/28/PzioufPIaDUCedXbkduc.jpg)
Aaj ka Rashifal, 5 March 2025 : आज के दिन चंद्रमा अपनी उच्चस्थ राशि वृषभ में रहेंगे,साथ ही षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र और वैधृति योग है। ग्रहों और नक्षत्र के संयोग से बन रही स्थिति को देखते हुए मिथुन राशि के लोगों के खर्चों में वृद्धि के आसार है, इसलिए सोच समझकर खर्च करें। वृश्चिक राशि के लोग महत्वपूर्ण कार्यों को करते समय सावधानी बरतें क्योंकि गलती की गुंजाइश अधिक है। कैसा बीतेगा आज का दिन,जानने के लिए पढ़ें दैनिक राशिफल-
पंडित शशिशेखर त्रिपाठी ( मो. 9118225222)
मेष
मेष राशि के नौकरीपेशा लोगों को काम से जुड़ी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा उनके करियर के लिए लाभदायक सिद्ध हो सकती है, इसलिए पूरी तैयारी के साथ जाएं। कार्यस्थल पर कनिष्ठ कर्मचारियों की मदद करने का अवसर मिल सकता है। उनकी सहायता करने से न केवल सम्मान बढ़ेगा बल्कि टीम वर्क भी मजबूत होगा। मित्रों के साथ संबंधों में थोड़ी खटास आ सकती है। यदि कोई मित्र नाराज है, तो विनम्रता से बात करके गलतफहमियों को दूर करने का प्रयास करें। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा, जिससे घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। उनके साथ समय बिताने और उनकी राय लेने से कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं।मौसम में बदलाव के कारण स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। जुकाम, बुखार या एलर्जी जैसी समस्याओं से बचने के लिए खानपान में सतर्कता बरतें।
वृष
वृष राशि के जो लोग शोध कार्यों से जुड़े हैं, उनके लिए दिन अनुकूल रहेगा। इस दौरान किए गए प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है, जिससे उनका प्रदर्शन उच्चाधिकारियों तक पहुंचेगा। व्यापारियों को फुटकर ग्राहकों की अनदेखी करने से बचना चाहिए। छोटे ग्राहक भी व्यवसाय को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए सभी के साथ समान व्यवहार करें। युवा वर्ग आज कला और संगीत में रुचि ले सकता है। यह रुचि उनके मानसिक विकास के साथ-साथ रचनात्मकता को भी बढ़ावा देगी। अत्यधिक व्यस्तता के कारण दांपत्य जीवन पर प्रभाव पड़ सकता है। संचार की कमी रिश्तों में दूरी पैदा कर सकती है, इसलिए जीवनसाथी के साथ समय बिताने और खुलकर संवाद करने का प्रयास करें। पुरानी बीमारियों से राहत मिलने की संभावना है, जिससे दिनभर हल्कापन महसूस होगा। किसी भी तरह की लापरवाही से बचते हुए सेहत का ध्यान रखना जरूरी होगा। स्वास्थ्य में अचानक गिरावट की आशंका बनी हुई है। बेवजह की थकान या कमजोरी महसूस हो सकती है, इसलिए संतुलित आहार और पर्याप्त आराम का विशेष ध्यान दें।
मिथुन
मिथुन राशि के नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। कुछ लोग पीठ पीछे षड्यंत्र कर सकते हैं, इसलिए अपनी गोपनीय जानकारियों को साझा करने से बचें और अपनी मेहनत पर ध्यान दें। व्यापारी यदि नए व्यापार की योजना बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन अनुकूल रहेगा। अनुभवी लोगों की सलाह लेकर योजना बनाएं, जिससे आगे चलकर व्यापारिक सफलता मिल सके। युवाओं और विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। उन्हें पढ़ाई और करियर को लेकर अनुशासित रहने की जरूरत होगी, जिससे वे अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकें। घरेलू खर्चों में अचानक वृद्धि हो सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति पर दबाव पड़ सकता है। आज अनावश्यक खर्चों से बचने का प्रयास करें, ताकि आर्थिक संतुलन बना रहे। कैल्शियम की कमी के कारण हड्डियों से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। आहार में कैल्शियम युक्त भोजन जैसे दूध, पनीर, हरी सब्जियां और सूखे मेवे शामिल करें।
कर्क
कर्क राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए स्थानांतरण या यात्रा की संभावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में बदलाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। रिश्तेदारों के साथ मेलजोल बढ़ाने की जरूरत होगी, लंच या डिनर का आयोजन करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है, जिससे आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा, लेकिन किसी पुराने मनमुटाव को खत्म करने का यह सही समय होगा। सभी के सहयोग से पारिवारिक संबंधों को फिर से मजबूत किया जा सकता है, जिससे घर में शांति और सौहार्द बना रहेगा। किसी नुकीली चीज से चोट लगने की संभावना है, खासकर पीठ में। लेटते या बैठते समय सतर्क रहें , तो उसे सकारात्मक रूप से स्वीकार करना बेहतर होगा। खुदरा व्यापारियों के लिए दिन लाभदायक साबित हो सकता है। आज उन्हें अच्छे मुनाफे मिलने की संभावना है, जिससे व्यापार में आर्थिक मजबूती आएगी।
सिंह
सिंह राशि के मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को आज सतर्क रहने की जरूरत है। अधीनस्थ कर्मचारी लापरवाही कर सकते हैं, जिससे कार्य में बाधा उत्पन्न हो सकती है। हर गतिविधि पर नजर रखना आवश्यक होगा। आईटी सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए नए और बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। यह मौके उनके करियर को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में मदद करेंगे। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें भी सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है। फुटकर व्यापारियों को अपनी प्रतिष्ठा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। ग्राहकों की संतुष्टि पर ध्यान दें और किसी भी स्थिति में अपने व्यवसाय की साख खराब न होने दें। घर की साज-सज्जा को लेकर नए विचारों पर अमल कर सकती हैं। घर की सुंदरता बढ़ाने के लिए नए सामान की खरीदारी करना शुभ रहेगा और परिवार के सदस्यों को भी अच्छा महसूस होगा। यदि कोई शारीरिक परेशानी महसूस हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। लापरवाही बरतने से स्थिति गंभीर हो सकती है।
कन्या
कन्या राशि के मैनेजमेंट के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को एक बड़ा प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं और अपनी रणनीति को मजबूत बनाकर आगे बढ़ें। व्यापारियों को अपने व्यवसाय से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों, जैसे माल की आपूर्ति या भुगतान प्राप्त करने के लिए, दूसरे शहर की यात्रा करनी पड़ सकती है। इस यात्रा को अच्छी तरह से प्लान करें ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। अवसर मिल सकते हैं और वे अपने अंदर आत्मविश्वास को और बढ़ा सकेंगे। संतान की शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन से घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों को गर्व महसूस होगा और उनकी मेहनत का फल मिलने से उत्साह बढ़ेगा। जो लोग पहले से किसी बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती हैं, उन्हें अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा।
तुला
तुला राशि के लोगों को कार्यस्थल पर वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा, जिससे कठिन से कठिन काम भी आसानी से पूरे हो सकेंगे। उनकी सलाह को नजरअंदाज न करें, क्योंकि इससे आपको करियर में लाभ मिलेगा। व्यापारी वर्ग मुनाफे को लेकर परेशान हो सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। धैर्य बनाए रखें और अपनी व्यापारिक रणनीतियों को मजबूत करें, सफलता निश्चित रूप से मिलेगी। युवाओं को किसी भी गैरकानूनी गतिविधि से दूर रहना चाहिए। कोई भी लापरवाही या गलत कदम आगे चलकर पछतावे का कारण बन सकता है, इसलिए अपने रास्ते का चुनाव सोच-समझकर करें। यदि किसी नए कार्य की शुरुआत करने जा रहे हैं, तो घर के बड़ों की सलाह अवश्य लें। उनके अनुभव और सुझाव आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं और आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। ठंडी चीजों के सेवन से बचें, क्योंकि खांसी, जुकाम और बुखार की चपेट में आने की संभावना है। खासतौर पर मौसम के बदलाव को ध्यान में रखते हुए खानपान पर विशेष सतर्कता बरतें।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लोग ऑफिस के महत्वपूर्ण कार्यों को करते समय सावधानी बरतें और काम की दोबारा जांच जरूर करें। छोटी-सी गलती भी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है, इसलिए सतर्क रहें। स्टील व्यापारियों को बड़ा मुनाफा मिलने की संभावना है। व्यापार में सतर्कता और समझदारी से लिया गया निर्णय आर्थिक लाभ दिला सकता है। युवाओं और विद्यार्थियों को अपनी परीक्षाओं की तैयारी पर विशेष ध्यान देना चाहिए। दिनचर्या को संतुलित रखते हुए पूरी लगन से पढ़ाई करें, जिससे अच्छे परिणाम मिल सकें। छोटी-छोटी बातों से मूड स्विंग हो सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखना बेहद जरूरी होगा। भावनाओं में बहकर कोई गलत निर्णय न लें। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा। यदि किसी छोटी बीमारी से परेशान थे, तो उससे जल्द ही राहत मिलने की संभावना है।
धनु
धनु राशि के नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन पाने के लिए अभी और मेहनत करने की जरूरत है। उनके नाम की सूची में शामिल होने की संभावना तो है, लेकिन यह पूरी तरह से उनके प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को अपनी मेहनत और बढ़ानी होगी। सिर्फ औसत प्रयास करने से सफलता मुश्किल होगी, इसलिए पूरा फोकस और समर्पण जरूरी होगा। घर में मेहमानों के आगमन के संकेत हैं। परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की योजना बन सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल रहेगा। व्यापारियों को ग्राहकों के साथ अच्छे संबंध बनाने होंगे। इससे उनकी उपभोक्ताओं की संख्या में बढ़ोतरी होगी और व्यापार को अधिक मुनाफा मिल सकेगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। तनाव और कमजोरी महसूस हो सकती है, इसलिए आराम और सही खानपान पर ध्यान देना जरूरी होगा।
मकर
मकर राशि के लोगों को ऑफिस में किसी महत्वपूर्ण प्रेजेंटेशन की जिम्मेदारी मिल सकती है। इसे प्रभावी बनाने के लिए पहले से तैयारी करके जाए ताकि प्रभावशाली ढंग से अपनी बात रख सकें। व्यापारी छोटे-छोटे मुनाफों के लिए जल्दबाजी में निवेश न करें। दीर्घकालिक सोच के साथ योजनाबद्ध तरीके से व्यापार बढ़ाने का प्रयास करें, अन्यथा घाटा उठाना पड़ सकता है। आज का दिन युवाओं के लिए आनंदमय रहेगा। उन्हें पुरानी परेशानियों से राहत मिलेगी और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे मानसिक सुकून मिलेगा। खुद को जितना अधिक सकारात्मक रखेंगे, उतनी ही ऊर्जा के साथ अपने महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा कर पाएंगे। आत्मविश्वास और दृढ़ इच्छाशक्ति से आज के दिन को सफल बना सकते हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी होगा। बेवजह की खरीदारी और अनावश्यक खर्च से बचें, अन्यथा बाद में आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। यदि कोई गंभीर बीमारी नहीं है, तो ऑपरेशन जैसी बड़ी चिकित्सा प्रक्रियाओं को कुछ समय के लिए टालना बेहतर रहेगा।
कुंभ
कुंभ राशि के लोगों का बॉस के साथ तालमेल बनाकर चलना जरूरी होगा, इससे आपको कार्य में सफलता मिलने की संभावना बढ़ेगी। इसके साथ ही महिला सहकर्मियों का सम्मान करें, जिससे ऑफिस का माहौल सकारात्मक बना रहेगा। भूमि में निवेश करने वाले व्यापारियों को अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। यदि आप संपत्ति खरीदने या बेचने की योजना बना रहे हैं, तो समय को व्यर्थ न गवाएं और सही निर्णय लें। युवाओं को अपनी दिनचर्या सुधारने के लिए अनुशासन का पालन करना होगा। सुबह जल्दी उठकर योग और ध्यान करने से मानसिक शांति मिलेगी और पूरे दिन ऊर्जावान महसूस करेंगे। किसी आवश्यक कार्य के कारण शहर से बाहर यात्रा करनी पड़ सकती है, जो शारीरिक रूप से थकाने वाली हो सकती है। सफर पर जाने से पहले सभी आवश्यक तैयारियां कर लें ताकि असुविधा न हो। एसिडिटी और पेट दर्द की समस्या हो सकती है। खानपान में संतुलन बनाए रखें और तली-भुनी चीजों से परहेज करें ताकि स्वास्थ्य बेहतर बना रहे।
मीन
मीन राशि के जो लोग प्रमोशन की उम्मीद कर रहे हैं, तो अपने काम को पूरी लगन और मेहनत से करें। वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन लेना लाभकारी रहेगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से शुभ हो सकता है। अचानक कुछ अच्छे अवसर हाथ लग सकते हैं, जिससे मुनाफे में वृद्धि होगी। परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम करने की जरूरत होगी। जितनी ज्यादा मेहनत करेंगे, सफलता उतनी ही जल्दी मिलेगी। पढ़ाई को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें। ग्रुप स्टडी करने से कठिन विषयों को समझने में मदद मिलेगी। यदि किसी बड़े भाई या अन्य परिजन से मतभेद चल रहा है, तो उसे सुलझाने का प्रयास करें। आपसी रिश्तों में तनाव को बढ़ाने से बचें और समाधान निकालने की कोशिश करें। हृदय और डायबिटीज के मरीजों को आज सावधान रहने की जरूरत होगी। त्वचा संबंधी एलर्जी की समस्या भी हो सकती है, इसलिए तैलीय और मसालेदार भोजन से बचें।