Advertisment

Azamgarh news: ध्रुव कुमार सिंह को दोबारा जिलाध्यक्ष की कमान, लालगंज से विनोद राजभर बने जिलाध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक जिला आजमगढ़ से ध्रुव कुमार सिंह को पुनः जिलाध्यक्ष बनाया गया और लालगंज से विनोद राजभर  जिलाध्यक्ष बने। भारतीय जनता पार्टी ने जिला कार्यालय पर बैठक कर जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणाकी गई।

author-image
YBN News
BJP MLA
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

आजमगढ़, वाईबीएन संवाददाता।

भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक जिला आजमगढ़ से ध्रुव कुमार सिंह को पुनः जिलाध्यक्ष बनाया गया और लालगंज से विनोद राजभर  जिलाध्यक्ष बने। भारतीय जनता पार्टी ने जिला कार्यालय पर बैठक कर जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणाकी गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में आजमगढ़ जिला चुनाव अधिकारी जयपाल सिंह व्यस्त,  प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, लालगंज जिला चुनाव अधिकारी सुरेंद्र सिंह , जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल, सुरज प्रकाश श्रीवास्तव मौजूद रहे।

BJp Azamagarh10

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर अखिलेश मिश्रा गुड्डू, घनश्याम सिंह पटेल जयनाथ सिंह, हनुमान सिंह पूर्व सांसद डॉक्टर संतोष सिंह सत्येंद्र राय अरविंद जायसवाल बृजेश यादव प्रेम प्रकाश राय शिवनाथ सिंह कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा बंदना सिंह मंजू सरोज संगीता आजाद आजाद अनीमर्दन, राम दर्शन यादव अंजना सिंह पूनम सिंह विभा बरनवाल बबीता जसरासरिया निरुपमा पाठक विवेक निषाद विनय प्रकाश गुप्ता अवनीश चतुर्वेदी मौजूद रहे।

संगठन में युवा चेहरों का प्राथमिकता

उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को यूपी के 70 जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है। इस बार पार्टी ने संगठन में युवा चेहरों को प्राथमिकता देने के साथ दलित और ओबीसी कार्ड खेला है। भाजपा के इस फैसले को सियासी नजरिए से अहम माना जा रहा है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस लगातार पीडीए के जरिए पिछड़े और दलित वोट बैंक को साधने जुटे हैं। 

ऐसे में भाजपा ने भी दलित और ओबीसी चेहरे आगे लाकर एक मजबूत राजनीतिक दांव खेला है। पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जातीय समीकरण साधने पर जोर दिया है। भाजपा ने सात दलित और लगभग 25 ओबीसी चेहरों को अहम जिम्मेदारी देकर विपक्ष की रणनीति को बड़ा झटका दिया है। इसके साथ ही सामान्य वर्ग के 39 चेहरे हैंं। वहीं छह महिलाओं को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Advertisment
Advertisment
Advertisment