Advertisment

International Women's Day पर महिला सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन

बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के विकासखंड कोयलसा सभागार में जिला स्तरीय अतंर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर महिला सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा गोरखपुर क्षेत्र सहजानंद राय ने विधिवत शुभारंभ किया।

author-image
Mukesh Pandit
international day

Photograph: (young Bharat)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

आजमगढ, वाईबीएन नेटवर्ट

Advertisment

बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के विकासखंड कोयलसा सभागार में जिला स्तरीय अतंर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर महिला सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा गोरखपुर क्षेत्र सहजानंद राय ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान हर पुरुष को करना चाहिए क्योंकि महिला की ही बदौलत पुरुष का अस्तित्व है।

महिला मां के रूप में, बहन के रूप में,

महिला मां के रूप में, बहन के रूप में, बेटी के रूप में पुरुष को हमेशा सम्मान देने का काम करती है। हमें यह बड़ा गर्व होता है कि हमारे देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री महिलाओं को सम्मान देने के लिए अनेक महत्वाकांक्षी योजनाओं को चलाकर महिलाओं को सम्मान देने का काम किये हैं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में लालगंज जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार महिलाओं को समान शिक्षा के अधिकार के साथ-साथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, महिला उत्पीड़न संबंधित कानून बनाकर के इस पुरुष प्रधान देश में महिलाओं को पुरुष के बराबर हक दिलाने का काम किया है।

Advertisment

बेटियों को भाजपा ने दिया हक

वक्ता के क्रम में लालगंज लोकसभा की पूर्व सांसद संगीता आजाद ने कहा कि आज के समय में बेटियों को जो अधिकार और सम्मान भारतीय जनता पार्टी ने दिया है वह अब तक की किसी सरकार ने नहीं दिया था। महिला चिकित्सा से लेकर शिक्षा के क्षेत्र में महिलाओं को अनेक प्रकार के अधिकार मिले हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव ने कहा कि आज के जमाने में महिला पुरुष से किसी भी मामले में पीछे नहीं है।मंडल अध्यक्ष रूद्र प्रकाश शर्मा ने कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले सभी अतिथियों एवं महिलाओं का आभार व्यक्त किया।

 

Advertisment

कार्यक्रम की  कार्यक्रम का संचालन चंद्रजीत तिवारी और हनुमंत प्रसाद सिंह ने किया। इस मौके पर रामशंकर वर्मा, अर्पित मौर्य, रविंद्र सिंह, मनीष सिंह, जगन्नाथ राजभर, आशुतोष चौबे, विनोद सिंह, रामाश्रय यादव, रेखा गिरी, नेहा चतुर्वेदी, कुसुमलता बौद्ध सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Advertisment
Advertisment