Advertisment

परसाखेड़ा व दोहना में 33केवी लाइन ब्रेकडाउन... परेशान रहे उपभोक्ता

परसाखेड़ा व दोहना में 33 केवी लाइन ब्रेकडाउन होने के बाद शहर भर में हाहाकार मच गया। इस दौरान शहर के 30 हजार से अधिक उपभोक्ता बिजली आपूर्ति से कई घंटे तक वंचित रहे।

author-image
Sudhakar Shukla
ट्रक की टक्कर से टूटा बिजली का खंभा

ट्रक की टक्कर से टूटा बिजली का खंभा Photograph: (इंटरनेट मीडिया )

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

परसाखेड़ा व दोहना में 33 केवी लाइन ब्रेकडाउन होने के बाद शहर भर में हाहाकार मच गया। इस दौरान शहर के 30 हजार से अधिक उपभोक्ता बिजली आपूर्ति से कई घंटे तक वंचित रहे। वहीं बिजली निगम के अधिकारियों ने दोहना लाइन ब्रेकडाउन होने के बाद सनसिटी उपकेंद्र को बालीपुर लाइन से जोड़कर राहत दी। वहीं परसाखेड़ा में लाइन ब्रेकडाउन होने के कारण किला व कुतुबखाना उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में साढ़े छह घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। 
बुधवार दोपहर को परसाखेड़ा में दोपहर एक बजे 33केवी की लाइन ब्रेकडाउन हो गई। इससे पोषित किला उपकेंद्र पूर्ण रूप से ठप हुआ तो कुतुबखना उपकेंद्र के कई इलाकों की आपूर्ति ठप हो गई। सूचना पर बिजली निगम के अधिकारियों ने ब्रेकडाउन हुई लाइन को दुरूस्त करने का काम किया और दोनों उपकेंद्रों में शाम 7:45 बजे तक आपूर्ति बहाल हो सकी। इस दौरान कुतुबखाना बिहारीपुर कसगरान, कहरवान, मिशन अस्पताल समेत सिविल लाइंस, बड़ा बाजार, कुतुबखाना बाजार में जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं दोहना से आने वाली 33 केवी लाइन से सनसिटी उपकेंद्र को बिजली मिलती है, यहां की 33केवी लाइन सुबह करीब 10 बजे ब्रेकडाउन हो गई। इससे उपकेंद्र की आपूर्ति ठप हो गई। बिजली निगम के अधिकारी व कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग कर फाल्ट को तलाशने के लिए पेट्राेलिंग शुरू की, इसके बाद दोपहर करीब दोपहर 1:15 बजे बालीपुर से महानगर उपकेंद्र को आने वाली लाइन से जोड़कर बिजली आपूर्ति को सुचारू किया गया, जिसके बाद सप्लाई सुचारू हो सकी। हालांकि देर रात तक ब्रेकडाउन हुई लाइन का मरम्मत कार्य पूरा कर लिया गया था। 

बुधवार सुबह कलेक्ट्रेट गेट के पास 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का पोल गिरने से हड़कंप मच गया। इस दौरान अफरा तफरी का माहौल बना रहा। दरअसल लगातार हो रही बरसात के कारण पोल नीचे की ओर झुकने से दिक्कत हुई। हालांकि गनीमत रही कि इस दौरान कोई भी राहगीर चोटिल नहीं हुआ। इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने बिजली निगम को दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर आपूर्ति को बंद कराया और पोल को हटाने का काम शुरू कर दिया। वहीं तत्काल ही नया पोल मंगवाकर लाइन को बहाल करने के लिए काम करना शुरू कर दिया। 

मढ़ीनाथ में ट्रांसफार्मर खराब होने से 250 उपभोक्ता प्रभावित

Advertisment


मढ़ीनाथ क्षेत्र में ट्रांसफार्मर खराब होने से करीब 250 उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा है। सूचना पर बिजली निगम के कर्मचारियों ने ट्रॉली ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली सप्लाई को सुचारू किया, इस दौरान दोपहर 12 बजे से दो बजे तक आपूर्ति बाधित रही है। इसके अलावा शाहदाना उपकेंद्र से जुड़े बजरिया, कांकरटोला, बुखारपुरा आदि इलाकों में ट्रिपिंग की समस्या से जनता परेशान रही। 

रामपुर बाग स्थित हाइडिल कॉलोनी के आवासों में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे कर्मचारियों का महिलाओं ने जमकर विरोध किया। इस दौरान लगभग 20 कर्मचारियों के साथ महिलाओं की जमकर झड़प हुई और उन्हें मीटर लगाने से महिलाओं ने रोक दिया। इस मामले की जानकारी होने पर अधिकारियों ने कहा कि इस मामले में समन्व्य स्थापित कर काम कराया जाएगा।

Advertisment
Advertisment