Advertisment

Bareilly News: बरेली में 45 घुसपैठिया मिले, सभी के नागरिकता की जांच शुरू

बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष सर्च अभियान के तहत जनपद बरेली में 45 घुसपैठिए चिह्नित किए गए हैं। भोजीपुरा थाना क्षेत्र में सबसे ज्यादा 11 और शीशगढ़ में 8 घुसपैठिया मिले। इन सभी की नागरिकता की जांच की जा रही है।

author-image
Sanjay Shrivastav
घुसपैठियों की सूची
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष सर्च अभियान के तहत जनपद बरेली में 45 घुसपैठिए चिह्नित किए गए हैं। भोजीपुरा थाना क्षेत्र में सबसे ज्यादा 11 और शीशगढ़ में 8 घुसपैठिया मिले। इन सभी की नागरिकता की जांच की जा रही है।

शासन के निर्देश पर चलाया जा रहा विशेष सर्च अभियान

शासन के निर्देश पर बरेली जनपद में विशेष सर्च अभियान चलाया जा रहा है। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि इस विशेष अभियान के तहत जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में अस्थायी रूप से डेरा, टेंट, झुग्गी-झोपड़ियों में निवास कर रहे लोगों की जांच-पड़ताल की जा रही है। सत्यापन हेतु थाना प्रभारियों के नेतृत्व में विभिन्न टीमों का गठन कर चिन्हित स्थानों पर निर्धारित समय सीमा में संबंधित व्यक्तियों की पहचान, दस्तावेजों की जांच और आवश्यक पूछताछ की जा रही है।

775 लोगों को कुंडली खंगाली, 45 लोग संदिग्ध पाए गए

जिले में अब तक अवैध रूप से निवास कर रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में 85 स्थानों पर चेकिंग की गई। इस दौरान 775 लोगों को कुंडली खंगाली गई, जिनमें 45 घुस बैठिए चिह्नित किए गए। इन सभी के दस्तावेज चेक किए जा रहे हैं।

आंतरिक सुरक्षा के लिए चलाया जा रहा अभियान: एसएसपी

विशेष चेकिंग अभियान के तहत शाही थाना क्षेत्र में एक स्थान पर 11 लोगों की जांच की गई, जिनमें पांच संदिग्ध पाए गए।  फतेहगंज में एक भमोरा पांच, फरीदपुर में दो, भोजीपुरा में 11, बहेड़ी में तीन, शीशगढ़ में 8, देवरनिया और शेरगढ़ में चार-चार घुसपैठिए मिले हैं। संदिग्ध लोग विभिन्न स्थानों पर डेरा, झुग्गी, झोपड़ियों में निवास कर रहे हैं। एसएसपी ने बताया कि यह अभियान आंतरिक सुरक्षा के लिए चलाए जा रहा है। 

Advertisment
Advertisment