Advertisment

बसंत पंचमी पर्व पर ऑनलाइन गीत, संगीत से सजी महफिल

गालों मुस्कुरालो वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों ने आज बसंत पंचमी पर्व धूमधाम से मनाया। गालों मुस्कुरालो वेलफेयर सोसाइटी की ओर से पवन विहार कॉलोनी में बसंत पंचमी महापर्व पर ऑनलाइन गीत, संगीत से सजी महफिल ।

author-image
Sudhakar Shukla
music
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

बरेली। गालों मुस्कुरालो वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों ने आज बसंत पंचमी पर्व धूमधाम से मनाया।  गालों मुस्कुरालो वेलफेयर सोसाइटी की ओर से पवन विहार कॉलोनी में बसंत पंचमी महापर्व पर ऑनलाइन गीत, संगीत से सजी महफिल ।  कार्यक्रम की शुरुआत रेनू श्रीवास्तव की सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद संस्था सदस्यों ने गीत प्रस्तुत किया। सुरीली आवाज पर तालियों की गड़गड़ाहट से हाल गूंजता रहा। सदस्यों की हर प्रस्तुतियों पर दर्शक मंत्रमुग्ध हुए।

इसे भी पढ़ें-“73 ब्रह्मचारी-बटुको का सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार यज्ञ

सदस्यों ने झूम झूम के मनाया बसंत पंचमी महोत्सव

Advertisment

संचालन अरुण शर्मा ने किया। गीत-संगीत से सजी महफिल देर शाम तक सजी रही, जिसका लोगों ने जमकर मजा लिया। ऑनलाइन गीत संगीत प्रोग्राम में बरेली, अमेरिका, भोपाल, इंदौर, ग्रेटर नोएडा, गुड़गांव, मुंबई, महाराष्ट्र आदि शहरों से लोग जुड़े। अरुण शर्मा ने सभी सदस्यों को बसंत पंचमी पर्व की बहुत बहुत बधाई दी। ऑनलाइन 45 सदस्यों ने भाग लिया।

इसे भी पढ़ें-खुद को भगवान कल्कि बताकर चूहों की बलि देने वाले ट्रेनी आईपीएस की जांच करेंगे एसएसपी अनुराग आर्य

कंचन शर्मा ने मैंने रंग ली आज चुनरिया गीत गाया...

Advertisment

मीना अरोड़ा पतझड़ सावन बसंत बहार.... अजय अरोड़ा गुलाबी आंखें जो तेरी देखी... बेबी शर्मा हवा में उड़ता जाए मेरा लाल दुपट्टा, सुरेंद्र गुप्ता लाल छड़ी मैदान खड़ी,  विजय शर्मा यह चांद सा रोशन चेहरा गीत गाकर वाहवाही बटोरी, अरुण शर्मा के गोरों की ना कालों की  गीत पर महफिल झूम उठी। इस अवसर पर कंचन,  बेबी शर्मा, प्रतीक शर्मा, अजय अरोरा, मीना, सुरेंद्र गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Advertisment
Advertisment