/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/26/yZB8s7RswaW4sqQ4UEg0.jpeg)
बरेली, वाईबीएन संवाददाता
बिशारतगंज के गांव में बृहस्पतिवार रात ननिहाल में शादी में शामिल होने आई बदायूं के थाना बिनावर के एक गांव की 8 वर्ष की बालिका के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। बालिका को खून से पलपथ हालत में रात में मझगवां सीएचसी ले जाया गया जहां हालत डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर का दिया गया। जिला अस्पताल में आप्रेशन किया गया। थाना पुलिस के साथ सीओ आंवला व सर्किल के अन्य थानों की पुलिस रात में ही गांव पहुंच गई। आरोपी की तलाश की लेकिन कामयाबी नही मिली।
थाना क्षेत्र के रम्पुरा अलीगंज मार्ग पर स्थित एक गांव में बृहस्पतिवार रात थाना फरीदपुर के एक से बरात आई थी। बरात में शामिल होने के लिए जनपद बदायूं के थाना बिनावर के गांव की निवासी दुल्हन की चचेरी बहन अपनी आठ साल की बेटी के साथ आई थी। गांव में सरकारी स्कूल के पास पंडाल में खाना चल रहा था।
दुल्हे का तिलक कर स्वागत का कार्यक्रम चल रहा था
बरात दरवाजे पर पहुंची जहां रात 11 बजे करीब दुल्हे का तिलक कर स्वागत का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान बालिका अपनी मॉ से चाऊमीन लेने को कहकर पंडाल में गई थी। जहां से उसे दरिंदा किसी बहाने से जंगल में ले गया खेत में ले जाकर दरिंदे ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। दरिंदे से छूटकर खून से लथपथ हालत में बच्ची पंडाल में पहुंची उसने घटना बताई। रात में एबूलेंस से मझगवां सीएचसी ले जाया गया जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर सीओ आंवला नितिन कुमार थाना प्रभारी सतीश कुमार अन्य थानों की पुलिस के साथ गांव पहुंच गई। फारेसिंग टीम के साथ एसओजी भी गांव पहुंच गई पुलिस ने रात में खोजबीन की लेकिन आरोपी का पता नरी लगा।
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us