Advertisment

Bareilly News: सीबीगंज में मिट्टी की ढांग गिरने से महिला की मौत, अस्पताल में किशोरी की हालत नाजुक

बरेली के थाना सीबीगंज इलाके में पीली मिट्टी की ढांग गिरने से एक महिला की मौत हो गई। इस हादसे में घायल हुई किशोरी की अस्पताल में हालत नाजुक बनी हुई है।

author-image
Sanjay Shrivastav
cb ganj
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

बरेली के थाना सीबीगंज इलाके में एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर की लिपाई के लिए पीली मिट्टी लेने गई एक महिला और किशोरी पर अचानक ढांग गिर गई, जिससे दोनों मिट्टी के नीचे दब गईं। बच्चों के शोर मचाने पर एकत्र हुए ग्रामीणों ने ट्रैक्टर की मदद से मिट्टी हटाकर दोनों को बाहर निकाला। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घायल किशोरी की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा है।

गड्ढे में घुसकर मिट्टी खोद रही थीं दोनों, अचानक गिरी धांग

सीबीगंज थाना क्षेत्र के नदोसी गांव निवासी पटोल मंडल (55) और वहीं के महेंद्रपाल की 14 वर्षीय बेटी रजनी शनिवार सुबह करीब नौ बजे पड़ोस के गांव पचागौंटिया पीली मिट्टी खोदने गई थीं। बताया जा रहा है कि दोनों नीचे गड्ढे में घुसकर मिट्टी खोद रही थीं। तभीअचानक मिट्टी धांग भरभराकर दोनों के ऊपर गिर गई, जिससे दोनों मिट्टी के नीचे दब गईं।

बच्चों के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीण, कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला

वहीं पड़ोस में खेल रहे बच्चों ने यह हादसा होते देखा तो शोर मचाकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों को बुलाया। ग्रामीणों ने तुरंत ट्रैक्टर मंगाकर मिट्टी हटाना शुरू कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला गया। फिर उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने महिला पटोल मंडल को मृत घोषित कर दिया। रजनी भर्ती कर लिया है, लेकिन उसकी हालत गंभीर बताई जाती है।

Advertisment

मजदूरी करते हैं महिला के पति, प्रशासन से आर्थिक सहायता देने की मांग

इस हादसे की सूचना घर पहुंची तो महिला के परिवार में कोहराम मच गया है। ग्रामीणों के अनुसार पटोल मंडल के पति घनश्याम मंडल मजदूरी करते हैं। उनके तीन बेटियां रामबेटी, ओमबती और राजकुमारी हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की है। घटना से नदोसी गांव में मातम पसरा है।  

Bareilly Crime News
Advertisment
Advertisment