Advertisment

अधिवक्ता परिषद ने मनाई डॉ. अंबेडकर जयंती, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

अधिवक्ता परिषद ब्रज जिला बरेली ने डॉ. अंबेडकर पार्क सिविल लाइन बरेली पर भारत के प्रथम कानून मंत्री और भारतीय संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

author-image
Sudhakar Shukla
jayanti
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली, वाईबीएन सवांददाता

अधिवक्ता परिषद ब्रज जिला बरेली ने डॉ. अंबेडकर पार्क सिविल लाइन बरेली पर भारत के प्रथम कानून मंत्री और भारतीय संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

अधिवक्ताओं ने किया स्मरण

इस दौरान अधिवक्ता परिषद ब्रज जिला इकाई बरेली के संरक्षक ईश्वरी प्रसाद वर्मा, जिलाध्यक्ष ओम पाल सिंह, महामंत्री हजारी लाल, शासकीय अधिवक्ता सरनाम सिंह, नवीन शर्मा, के.पी. यादव, अरविंद सिंह गौर, मीडिया प्रभारी राजीव वर्मा, कमल कुमार, राणा प्रताप सिंह, गिरिराज सिंह चौहान, गौरव राठौर, प्रेम सिंह और सोम पाल सहित कई अधिवक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन और योगदान को याद किया।

jayanti1

जिलाध्यक्ष ने जताया आभार

अधिवक्ता परिषद ब्रज जिला इकाई बरेली के जिलाध्यक्ष ओम पाल सिंह ने कार्यक्रम में आए सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया।

विकासखंड फतेहगंज पश्चिमी सभागार में डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि, खंड विकास अधिकारी फतेहगंज पश्चिमी, एडीओ पंचायत और अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने बाबासाहेब के चित्र पर पुष्प और माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Advertisment

बाबासाहेब के व्यक्तित्व और संविधान निर्माण में योगदान पर चर्चा

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने बाबासाहेब के व्यक्तित्व और कृतित्व पर अपने विचार व्यक्त किए। खंड विकास अधिकारी ने संविधान के महत्वपूर्ण संशोधनों, अनुच्छेदों और संविधान निर्माण में बाबासाहेब की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में लोगों को बताया। सभागार में उपस्थित सभी कर्मचारियों और अधिकारियों ने कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक सुना।

ग्राम पंचायतों में भी मनाई गई जयंती

ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों में भी जगह-जगह बाबासाहेब की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।

jayanti

विधायक श्यामबिहारी ने आंबेडकर जयंती के अवसर पर लौंगपुर ग्राम पंचायत मजरा मझौआ बिलहरा फरीदपुर में बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया। कार्यक्रम में बाबा साहेब ने समाज को क्या योगदान दिया। इस बारे में संक्षिप्त परिचय दिया। ,तहसीलदार एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Advertisment

विकास खण्ड majhgawan की ग्राम पंचायत बिहारी पुर में बाबासाहब अम्बेडकर जयंती कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री  धर्मपाल सिंह एवं ब्लॉक प्रमुख यशवंत सिंह ने प्रतिभाग किया।

Ambedkar Jayanti
Advertisment
Advertisment