/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/02/8R4tgs9XjdNRQuI5AWHu.jpg)
बरेली,वाईबीएनसंवाददाता
बीते चार-पांच साल में शहर के अंदर ऑटो और ई रिक्शा की बाढ़ आ गई थी। नगर निगम या परिवहन विभाग में पंजीकरण कराए बिना हजारों की संख्या में ई-रिक्शा शहर की सड़कों पर दौड़ रहे थे। ये ई रिक्शा बेतरतीब तरीके से सड़क पर चलकर चौराहों पर जाम लगाते थे। इसे आम राहगीर ही नहीं बल्कि दुकानदार भी दुखी थे। ट्रैफिक पुलिस ने गैर पंजीकृत ई रिक्शा पूरी तरह से बंद कर दिए।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/02/5DVr6PDl6xF7d50yYu9h.jpg)
ट्रैफिक पुलिस ने लगवा दिए बोर्ड, जाम से बहुत हद तक मिला छुटकारा
तमाम चौराहों पर बोर्ड भी लगा दिए गए। शहर के नौ मुख्य मार्गों पर ई-रिक्शा पूरी तरीके से बंद हो गए। यह मार्ग भीड़भाड़ इलाके वाले थे। इन एरिया में ई रिक्शा चलने से अनुमान 24 घंटे जाम की स्थिति बनी रहती थी। मगर, ट्रैफिक पुलिस के इस सुधारात्मक कदम से शहर की सड़के खाली नजर आई। आम नागरिकों ने काफी हद तक राहत महसूस की। ई रिक्शा बंद होने के बाद यंग भारत की टीम ने इसे विभिन्न चित्रों के जरिए कैमरे में कैद किया है। देखिए ई रिक्शा बंद होने के बाद जाम से मुक्त शहर की तस्वीर। एक नजर में....