Advertisment

Bareilly News: अंतिम छोर तक के व्यक्ति के लिए कार्य करने वाली कुशल शासक थीं अहिल्याबाई होलकर

बरेली शहर के सिविल लाइंस स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में रानी अहिल्याबाई होलकर की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि भाजपा जिला प्रभारी देवेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होलकर ने कुशल शासक के रूप में अंतिम छोर तक के व्यक्ति के लिए कार्य किया।

author-image
Sanjay Shrivastav
Ahilyabai Holkar
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

बरेली शहर के सिविल लाइंस स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में शनिवार को रानी अहिल्याबाई होलकर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला प्रभारी देवेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होलकर ने कुशल शासक के रूप में अंतिम छोर तक के व्यक्ति के लिए कार्य किया। 500 महिलाओं की सबसे पहली बटालियन बनाई। सेवाभाव, जीव जंतु के प्रति प्यार और स्नेह रहा। अहिल्याबाई होलकर के जीवन से हम सबको शिक्षा लेनी चाहिए।

काशी से लेकर रामेश्वरम तक अनेक तीर्थ स्थलों का पुनर्निर्माण कराया

उन्होंने अहिल्याबाई होल्कर को धर्म, न्याय और राष्ट्र धर्म का सजीव स्वरूप बताया। कहा कि वह सनातन संस्कृति की पुनर्स्थापना की अग्रदूत थीं। उन्होंने विदेशी आक्रांताओं के कालखंड में जिस साहस, भक्ति और समर्पण से काशी से लेकर रामेश्वरम तक देश के अनेक तीर्थस्थलों का पुनर्निर्माण कराया। महिलाओं को महारानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन से बहुत कुछ सीखने को मिलता है।उनके जीवन के बारे में अवश्य पढ़ाना चाहिए।

पूरे देश में सनातन धर्म की पुनर्स्थापना का कार्य किया

देवेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर ने धर्म रक्षति रक्षिता: के वैदिक उदघोष को न केवल जिया, बल्कि उसे मूर्त रूप भी दिया। जब विदेशी आक्रांता मंदिरों को ध्वस्त कर रहे थे, तब अहिल्याबाई ने बिना भय और राजनीतिक समर्थन के मंदिरों का  पुनर्निर्माण कराया। उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक सनातन धर्म की पुनर्स्थापना का विराट कार्य किया। आज का भव्य काशी विश्वनाथ धाम उसी मंदिर का स्वरूप है।

अहिल्याबाई होलकर के जीवन से प्रेरणा लेना चाहिए

काशी विश्वनाथ धाम अहिल्याबाई ने अपने संसाधनों से वर्ष 1777 से 1780 के बीच बनवाया था। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर सनातन संस्कृति के गौरव की पुनर्स्थापना के लिए पूरे मनोयोग से समर्पित हो जाना चाहिए। उन्होंने अहिल्याबाई होल्कर को भारतीय नारी शक्ति का प्रतीक बताते हुए कहा कि उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने का कार्य किया, और नारी सशक्तिकरण की दिशा में अनेकों कार्य किए।

अहिल्याबाई होल्कर नेअपनी अलग पहचान बनाई: कैंट विधायक

Advertisment

सांसद छत्रपाल गंगवार ने रानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर ने पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने जिस तरह से पूरे देश में मंदिरों का निर्माण कराया वह अपने आप में एक अलग पहचान है। 

महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए बूथ स्तर तक अभियान चलाएगी भाजपा 

महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने कहा कि कि अहिल्याबाई होल्कर की तरह महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए भाजपा बूथ स्तर तक अभियान चलाएगी। महिलाएं महारानी होल्कर के आदर्श पर चलकर देश की सत्ता में भागीदार बनें। महारानी अहिल्याबाई होल्कर जी के शौर्य त्याग, सेवा व समर्पण के भाव को सभी के मन मस्तिष्क में डालना है। उन्होंने सभी को अहिल्याबाई जी के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले बच्चे सम्मानित

रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर आधारित एक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें जूनियर वर्ग में दीक्षा, सुमित कुमार और नितेश को सम्मानित किया गया। सीनियर वर्ग में रोहित कुमार, मोहम्मद समीर और मोहित कुमार को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रभु दयाल लोधी ने किया।

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद

Advertisment

इस मौके पर आंवला जिला प्रभारी दोदराम कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, नवाबगंज विधायक डॉ एमपी आर्य, जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, जिलाध्यक्ष आंवला आदेश प्रताप सिंह, नीलम जेठा, स्वाति कुमार, चंचल गंगवार, सुभाषिनी जायसवाल, पंडित रामगोपाल मिश्रा, प्रभु दयाल लोधी,  महानगर मीडिया प्रभारी प्रतिपाल सिंह (बंटी ठाकुर) , निर्भय गुर्जर,अजय चौहान, कन्हैया राजपूत, मीरा गंगवार,अजय मौर्या, राहुल साहू , पुष्पेंद्र शुक्ला, नेहा कनौजिया, नीलम गंगवार आदि मौजूद रहे।

Advertisment
Advertisment