/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/31/hbmG75PCBkoPMW6qV6OD.jpeg)
महारानी अहिल्याबाई होलकर की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बरेली में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर गोष्ठी आयोजित की गई। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होलकर भारतीय इतिहास में एक प्रेरणादायी,न्यायप्रिय और जनकल्याणकारी शासक रहीं।
नारी नेतृत्व प्रशासन, न्याय और सेवा के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर सकता है
सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि अहिल्याबाई का जीवन से साफ है कि नारी नेतृत्व भी प्रशासन, न्याय और सेवा के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर सकता है। उन्होंने अपने शासन में जाति, वर्ग और धर्म से ऊपर उठकर जनहित में कार्य किए, जो समाजवादी विचारधारा के मूल तत्वों, समानता, सामाजिक न्याय और सेवा से मेल खाते हैं।
अहिल्यावाई होलकर ने महिलाओं के लिए बहुत कार्य किए
सपा महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा महारानी अहिल्यावाई होलकर ने महिलाओं और किसानों के लिए बहुत कार्य किए। सती प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने में अहम भूमिका निभाई।
अहिल्याबाई होलकर के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया
जिला कोषाध्यक्ष ने कहा जयंती के अवसर पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ यह संकल्प लेते हैं कि हम उनके आदर्शों पर चलकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय, शिक्षा, और सम्मान पहुंचाने की दिशा में निरंतर कार्य करते रहेंगे। उनकी स्मृति हम सभी के लिए प्रेरणा-स्रोत है। गोष्ठी का संचालन पंडित दीपक शर्मा ने किया।
कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
गोष्ठी में जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र यादव, अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनकर, डॉ अनीस बेग,नरेश पाल एडवोकेट,जिला सचिव बृजेश श्रीवास्तव, रणवीर सिंह जाटव, महिला सभा की अध्यक्ष स्मिता यादव, राजेश्वरी यादव, श्यामवीर सिंह यादव, सुभाष चंद्र गुर्जर, जितेंद्र मुंडे, राम सेवक प्रजापति, संजीव कश्यप, सम्राट अनुज मौर्य, नीटू कश्यप, रमेश यादव, काशीराम भारती, पूर्व प्रधान मदनलाल पाल, कैप्टन राजाराम पाल, प्रमोदपाल, अमर सिंह पाल, शिवानी पाल आदि लोग शामिल रहे।