Advertisment

Bareilly News: अखिलेश यादव ने पीडीए के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई को नई दिशा दी:  शिवचरन कश्यप

बरेली में पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। पार्टी कार्यालय में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर केक काटा और एक-दूसरे को बधाई दी।

author-image
Sanjay Shrivastav
spa
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली वाईबीएन संवाददाता

बरेली में पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। पार्टी कार्यालय में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर केक काटा और एक-दूसरे को बधाई दी। साथ ही 2027 में सपा की सरकार बनाने बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कहा कि अखिलेश यादव ने पीडीए के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई को नई दिशा दी है। उनके नेतृत्व में हाशिए पर खड़े लोगों को राजनीतिक मुख्य धारा में प्रतिनिधित्व मिला है।

पीडीए की अवधारणा सामाजिक न्याय की सबसे मजबूत ज़मीन है: शमीम खां सुल्तानी

महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि पीडीए की अवधारणा वर्तमान में सामाजिक न्याय की सबसे मजबूत ज़मीन है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश ने इसे जनांदोलन में बदल दिया है। उनका जन्मदिन हमारे लिए राजनीतिक संकल्प का दिन है। पूर्व विधायक भगवत शरण गंगवार ने कहा कि अखिलेश यादव ने युवाओं, किसानों और वंचित वर्गों के बीच विश्वास पैदा किया है। उन्होंने दिखा दिया कि राजनीति सत्ता नहीं, सेवा का माध्यम है।

Advertisment

जनता की सबसे बड़ी उम्मीद हैं अखिलेश यादव: अताउर्रहमान

सपा विधायक एवं सपा के प्रदेश महासचिव अताउर्रहमान ने कहा कि पीडीए के जननायक अखिलेश यादव इस समय जनता की सबसे बड़ी उम्मीद हैं, जो नफरत के विरुद्ध मोहब्बत और अन्याय के खिलाफ इंसाफ़ की आवाज़ बनकर उभरे हैं।  संचालन सपा के जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव ने किया।

जन्मदिन कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

इस अवसर पर पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन, पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन, पूर्व सांसद एवं पूर्व जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव, पूर्व विधायक विजयपाल सिंह एवं पंडित आरके शर्मा, डॉ अनीस बेग, सपा जिला सचिव बृजेश श्रीवास्तव सविता, रविंद्र यादव, डॉ देवेंद्र यादव, गौरव श्रीवास्तव, सीमा श्रीवास्तव, सुरेंद्र सोनकर, शिव प्रताप यादव, दिनेश यादव, ओमप्रकाश मौर्य, नदीम अली, हरिशंकर यादव, खालिद खां, सुरेंद्र यादव,नरेश सोलंकी, राजेश मौर्य, असलम खान, मुकेश मिश्रा, स्मिता यादव, सरताज गजल अंसारी, जैनब फातिमा, शशि चंद्रा, मीना सागर, पल्लवी सक्सेना आदि रहे।

Advertisment
Advertisment