Advertisment

बाबा साहब के मिशन को पूरा कर रहे अखिलेश यादव :नीरज मौर्या

बरेली में समाजवादी कार्यालय पर सोमवारको डॉ. भीमराव आम्बेडकर की 134 वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने की।

author-image
Sanjay Shrivastav
neeraj maurya sp
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

बरेली, वाईबीएन सवांददाता

Advertisment

बरेली में समाजवादी कार्यालय पर सोमवारको डॉ. भीमराव आम्बेडकर की 134 वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने की। मुख्य अतिथि आंवला सांसद नीरज मौर्य रहे। इस अवसर पर सपा नेताओं ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और माल्यार्पण किया। 

आंवला सांसद नीरज मौर्या ने कहा कि संविधान का निर्माण, हिंदू कोड बिल और महिलाओं के अधिकारों के लिए कानून बनाने का काम बाबा साहेब ने किया। उन्होंने छुआछूत और जाति प्रथा के लिए लड़ाई लड़ी। आज़ादी से पहले अछूतों को सार्वजनिक जल स्रोतों से पानी लेने का अधिकार दिलाने के लिए किए गए सत्याग्रह का नेतृत्व किया। उन्होंने बिना किसी भेदभाव के सभी के लिए समान रूप से कानून बनाया। उनके मिशन को पूरा करने के लिए कांशीराम ने बहुत कार्य किया। मगर उनके बाद यह मिशन हाशिए पर आ गया। उसे पूरा करने के लिए अखिलेश यादव पूरी ईमानदारी और ताकत के साथ पीडीए के माध्यम से पूरा करने में जुटे हैं। सपा सांसद ने कहा कि 2027 में बाबा साहब के अनुयायी पीडीए को मजबूत करने के साथ अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे।

बाबा साहेब ने अन्याय और अत्याचार से लड़ने का हथियार दिया: शिवचरन कश्यप

Advertisment

जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर ने संविधान के रूप में अन्याय और अत्याचार से लड़ने के लिए बड़ा हथियार दिया है, लेकिन भाजपा और साम्प्रदायिक ताकतें साजिश कर इस संविधान को मिटाना चाहते हैं। मगर अखिलेश यादव के नेतृत्व में पीडीए के लोग उनकी साजिश कभी क़ामयाब नहीं होनें देंगें।

डॉ अंबेडकर ने जाति प्रथा के खिलाफ संघर्ष किया: शमीम खां सुल्तानी

महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा बाबा साहेब ने वर्षों से चली आ रहीं कुरीतियों के खिलाफ बचपन से ही मोर्चा लेना शुरू कर दिया था। उच्च शिक्षा पाकर उन्होंने अपनी बुद्धिमता के माध्यम से देश के लिए उदाहरण पेश किया। उन्होंने जाति प्रथा के खिलाफ संघर्ष किया और मजलूमों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी।

Advertisment

बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सोनकर ने कहा कि ‘संविधान और आरक्षण’को बचाने के लिए पीडीए के आंदोलन को नई ताक़त अखिलेश यादव प्रदान कर रहें हैं। सबका मान-सम्मान-स्वाभिमान और अधिकार तभी सुरक्षित रहेगा जब बाबा साहब का संविधान सुरक्षित रहेगा। कार्यक्रम का संचालन महासचिव पंडित दीपक शर्मा ने किया।

कार्यक्रम के दौरान ये लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर ज़िला उपाध्यक्ष मनोहर पटेल एवं तन्वीर उल इस्लाम, ज़िला सचिव ब्रजेश श्रीवास्तव, महानगर उपाध्यक्ष शेर सिंह गंगवार, राजेश मौर्या, गोविंद सैनी, दिनेश यादव,  खालिद खां, अनुज गंगवार, संजीव यादव दंन्नू, ज़िला कोषाध्यक्ष अशोक यादव, हरिओम प्रजापति, सय्यद ज़मील अहमद, धीरज हैप्पी यादव, वरिष्ठ पार्षद मों. आरिफ कुरैशी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजेंद्र पटेल, सैफ वली खां, शाहरुख़ अंसारी, महिला सभा जिलाध्यक्ष स्मिता यादव व महानगर अध्यक्ष सरताज गज़ल अंसारी, छात्र सभा महानगर अध्यक्ष विक्रांत सिंह पाल, लोहिया वाहिनी महानगर अध्यक्ष मेराज़ अंसारी, व्यापार सभा महानगर अध्यक्ष नीरज गुप्ता, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष आदित्य कश्यप, अल्पसंख्यक सभा महानगर अध्यक्ष मोहसिन खान, बाबा साहब वाहिनी महानगर अध्यक्ष अमित गिहार, मजदूर सभा महानगर अध्यक्ष अशफ़ाक़ चौधरी व अधिवक्ता सभा जिलाध्यक्ष श्याम वीर यादव, उषा यादव, शबाना खान, शिवानी कश्यप, गुंजन शर्मा, दीपक वाल्मीकि, ऋषि यादव, डॉक्टर चाँद, फ़ौजी हरिपाल सिंह, रामानंद कोली, पियूष वर्मा, योगेश आदि रहे।

Ambedkar Jayanti samajwadi party
Advertisment
Advertisment