Advertisment

सुभाषनगर के लिए 54 करोड़ रुपये से बनेगा अंडरपास

सुभाषनगर और बदायूं रोड की कॉलोनियों में रहने वाले डे़ढ़ लाख से अधिक लोगों की मुश्किल दूर होगी। रेलवे 54 करोड़ रुपये से अंडरपास बनाएगा। इससके लिए मंडलायुक्त बजट दिलाने की शासन स्तर तक पैरवी करेंगी।

author-image
Sudhakar Shukla
mandalayukat
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

सुभाषनगर और बदायूं रोड की कॉलोनियों में रहने वाले डे़ढ़ लाख से अधिक लोगों की मुश्किल दूर होगी। रेलवे 54 करोड़ रुपये से अंडरपास  बनाएगा। इससके लिए मंडलायुक्त बजट दिलाने की शासन स्तर तक पैरवी करेंगी।
सुभाषनगर के लिए बरेली जंक्शन के पूर्वी यार्ड से 150 मीटर के अंडरपास और दोनों ओर के अप्रोच मार्ग के प्रस्ताव पर सहमति बनी। सीमित ऊंचाईं वाला यह अंडरपास उत्तर रेलवे की नॉर्थ कॉलोनी से साउथ काॅलोनी होते हुए सुभाष नगर पुलिया तक जाएगा। इसका लगभग 90 प्रतिशत क्षेत्र उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल और दस फीसदी क्षेत्र पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में है।

दोनों मंडल अंडरपास पर सहमत

दोनों मंडल अंडरपास पर सहमत हो गए हैं। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल व जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने रेलवे, बीडीए और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को साथ प्रस्तावित अंडरपास के मानचित्र को सामने रखते हुए स्थलीय निरीक्षण किया। नाथ कॉरिडोर के अंतर्गत आने वाले तपेश्वर नाथ मंदिर के लिए आवागमन आसान करने के प्रस्ताव को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया। अब रेलवे के लिए शासन  से बजट मांगा जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव मंडलायुक्त भेजेंगी। निरीक्षण के समय नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे,  लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता भगत सिंह के अलावा  बीडीए/रेलवे के अभियंता साथ रहे।

Advertisment
Advertisment