/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/15/1Gr9Su9IuaVGICRkPjuq.jpg)
बरेली, वाईबीएन संवाददाता
रामपुर गार्डन स्थित धनवंतरी तोमर चौराहा पर स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में आनंद गौतम ने अपने साथियों सहित कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी, महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा (एडवोकेट) तथा पूर्व महापौर प्रत्याशी गुरुजी डॉ. के.बी. त्रिपाठी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने नए साथियों का पार्टी में स्वागत किया और उनके साथ मिलकर संगठन को मज़बूत करने की प्रतिबद्धता जताई।
राहुल गांधी की परिवर्तन यात्रा से प्रभावित
कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद आनंद गौतम ने कहा कि वे कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों और श्री राहुल गांधी की परिवर्तन यात्रा से गहराई से प्रभावित हुए हैं। उन्होंने बताया कि देश में लोकतंत्र, समानता और सामाजिक न्याय की पुनर्स्थापना के लिए कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है। इन्हीं विचारों से प्रेरित होकर उन्होंने अपने साथियों सहित पार्टी की सदस्यता ली है और संगठन को मज़बूती प्रदान करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया है।
कांग्रेस नेताओं के विचार
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि राहुल गांधी की परिवर्तन यात्रा ने पूरे देश में आपसी भाईचारा और प्यार का जो माहौल बनाया है, अब हर कांग्रेस कार्यकर्ता उस संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहा है। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों से प्रभावित होकर लगातार बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस पार्टी से जुड़ रहे हैं। पूर्व महापौर प्रत्याशी गुरु जी डॉक्टर के.बी. त्रिपाठी ने कहा कि पूरे देश में परिवर्तन की लहर चल रही है, जिसका असर आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों और 2029 के लोकसभा चुनावों में दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि आज हर वर्ग इस डबल इंजन भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों से परेशान है।
वार्ड कमेटी द्वारा स्वागत
कार्यक्रम के उपरांत, वार्ड नंबर 68 स्थित छोटी बमनपुरी मोहल्ले में महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा (एडवोकेट) का वार्ड नंबर 68 की वार्ड कमेटी द्वारा भव्य एवं गर्मजोशीपूर्ण स्वागत किया गया। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं और नारों के साथ उनका अभिनंदन करते हुए पार्टी संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।
उपस्थित कांग्रेस जन
कार्यक्रम में डॉ. मेहदी हसन, जिया उर रहमान, हर्षित त्रिपाठी, आदेश ठाकुर, उलफ़ सिंह कठेरिया, कलीम अख्तर, कमरुद्दीन सैफी, सुरेश वाल्मीकि, रियाज उल प्रधान, तबरेज खान, मोईद सिद्दीकी, सुरेश दिवाकर, नजमी खान जोया, धीरज मधुकर, इमरान रजा, युसूफ नन्हे, सुरेंद्र सोनकर, रिंकू वाल्मीकि और डॉ. ओंकार सहित कई कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/11/dXXHxMv9gnrpRAb9ouRk.jpg)