Advertisment

जौनपुर की सहायक कलेक्टर इशिता किशोर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बरेली बनीं

शासन ने बृहस्पतिवार को 19 आईएएस अधिकारियों को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर तैनाती दी। ये अधिकारी वर्तमान में सहायक कलेक्टर थे। जौनपुर की सहायक कलेक्टर इशिता किशोर को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बरेली बनाया गया है।

author-image
Sudhakar Shukla
ishs
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

शासन ने बृहस्पतिवार को 19 आईएएस अधिकारियों को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर तैनाती दी। ये अधिकारी वर्तमान में सहायक कलेक्टर थे। जौनपुर की सहायक कलेक्टर इशिता किशोर को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बरेली बनाया गया है। कन्नौज की सहायक कलेक्टर स्मृति मिश्रा को ज्वाइंट कमिश्नर के पद पर बिजनौर भेजा गया है।

सहायक कलेक्टर अयोध्या स्वाति शर्मा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आगरा, सहायक कलेक्टर गोरखपुर शिशिर कुमार सिंह को अलीगढ़, सहायक कलेक्टर सुल्तानपुर वैशाली को कन्नौज. सहायक कलेक्टक लखनऊ गुंजिता अग्रवाल को बाराबंकी, सहायक कलेक्टर सीतापुर श्री नितिन सिंह को वाराणसी, सहायक कलेक्टर प्रयागराज अनुभव सिंह को कानपुर नगर भेजा गया है।

सहायक कलेक्टर  ई आश्रित शाखमुरी को बदायूं

Advertisment

इसी तरह वाराणसी के सहायक कलेक्टर  ई आश्रित शाखमुरी को बदायूं, सहायक कलेक्टर मेरठ नारायणी भाटिया को हरदोई, सहायक कलेक्टर फर्रूखाबाद महेन्द्र सिंह को मिर्जापुर मुजफफरनगर के सहायक कलेक्टर

चलुवराजु आर को लखीमपुर खीरी के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई है। बाराबंकी की सहायक कलेक्ट काव्या सी को इटावा, झांसी के दीपक सिंघनवाल को गाजियाबाद, अलीगढ़ के साहिल कुमार को लखनऊ, मथुरा के रिंकू सिंह राही को शाहजहांपुर, प्रयागराज की भारती मीणा को प्रयागराज में ही ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बनाया गया है। मेरठ में तैनात प्रतीक्षा सिंह को अम्बेडकरनगर और मुजफ्फरनगर में तैनात थामिनी एम.दास को सीतापुर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर तैनाती दी गई है।

Advertisment
Advertisment