/young-bharat-news/media/media_files/2025/06/18/Cantt MLA Sanjeev Aggarwal-3b589945.jpg)
00:00
/ 00:00
By clicking the button, I accept the Terms of Use of the service and its Privacy Policy, as well as consent to the processing of personal data.
Don’t have an account? Signup
बरेली, वाईबीएन संवाददाता। युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आज जिलाध्यक्ष साहिब सिंह के नेतृत्व में सुभाष नगर क्षेत्र की उपेक्षा के विरोध में कैंट विधायक संजीव अग्रवाल का पुतला दहन की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने उनका यह प्रयास विफल कर दिया। युवक कांग्रेस कार्यकर्ता कैंट विधायक का पुतला दहन नहीं कर सके।
युवक कांग्रेस कार्यकर्ता सुभाषनगर क्षेत्र की उपेक्षा के विरोध में प्रदर्शन करते हुए सेठ दामोदर सरूप से शुरू होकर चौकी चौराहा की ओर बढ़े। जैसे ही कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन की तैयारी की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उनसे पुतला छीन लिया। फिर उसे जब्त कर लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच छीना-झपटी भी हुई। भारी पुलिस बल की मौजूदगी के चलते युवक कांग्रेस कार्यकर्ता पुतला नहीं जला सके। कांग्रेस प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने कहा कि "निसंदेह आज पुतला पुलिस द्वारा उनसे छीन लिया गया हो। लेकिन भाजपा सरकार का गुलाम पुलिस प्रशासन युवक कांग्रेस के जोश को रोक नहीं सकता। जनता के हित में कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।"
युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष साहिब सिंह ने कहा कि बरेली में “बीजेपी का मेयर और विधायक होने के बावजूद सुभाष नगर में बुनियादी विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। जल्द ही सुभाष नगर पुलिया की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कैंट विधायक का पुतला लखनऊ विधानसभा के सामने जलाया जाएगा। और उनके विरुद्ध अनिश्चितकालीन आंदोलन छेड़ा जाएगा। कैंट विधायक के खिलाफ प्रदर्शन में प्रमुख रूप से शुक्रविंदर सिंह, तनवीर सिंह, अली प्रधान, अमन सिंह, मोनू सिंह, गोविन्द सिंह, अमजद मामू, नबी हसन, धर्म सिंह, फतह सिंह, शंकर सिंह, पीलू सिंह, सतनाम सिंह, सोहिब खान, मोहम्मद हनीफ, आदित्य सिंह, अनवर अली, रशीद, फैजल, कारण सिंह, अर्जुन सिंह और बंटी सिंह मौजूद थे।