/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/22/ZNjGIBs9lu0O5r56cLDm.jpg)
बरेली, वाईबीएन संवाददाता
अंबेडकर नगर के जिलाधिकारी अविनाश सिंह अब बरेली के नए डीएम होंगे। शासन से जारी नई तबादला सूची में अविनाश सिंह को बरेली का नया डीएम नियुक्त किया गया है। वहीं बरेली के वर्तमान जिलाधिकारी रविंद्र कुमार का शासन ने इसी पद पर आजमगढ़ तबादला कर दिया है। वर्तमान डीएम रविंद्र कुमार को बरेली में 10 अक्टूबर 2023 को तैनाती मिली थी। बरेली में उनका कार्यकाल लगभग डेढ़ साल रहा।
योगी सरकार ने देर रात 33 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। शासन से जारी तबादला सूची में बरेली के वर्तमान जिलाधिकारी रविंद्र कुमार को आजमगढ़ में इसी पद पर तैनाती दी गई है, जबकि अंबेडकर नगर के वर्तमान डीएम अविनाश सिंह को बरेली का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। बरेली के नए डीएम अविनाश सिंह संभवतः जल्द ही बरेली आकर अपना नया पदभार संभाल लेंगे। अविनाश सिंह 2014 बीच के आईएएस अधिकारी हैं। उनकी गिनती तेज दरार और ईमानदार अधिकारियों में होती है। बरेली में डीएम का पदभार संभालने से पहले वह अंबेडकर नगर के डीएम और गोरखपुर के नगर आयुक्त रह चुके हैं। उनकी गिनती मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबियों में होती है।
भ्रष्ट बाबू और अफसरों में हड़कंप
देर रात वर्तमान जिला अधिकारी रविंद्र कुमार का अचानक तबादला होने से कृषि, भूमि संरक्षण, कृषि रक्षा, पंचायत विभाग, डीआरडीए, समाज कल्याण समेत विभिन्न विभागों के भ्रष्ट बाबू और अफसरों में हड़कंप मच गया। क्योंकि वर्तमान डीएम रविंद्र कुमार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार से जुड़े ज्यादातर मामलों की जांच उनके दफ़्तर में लंबित पड़ी रही। डीएम दफ़्तर से भ्रष्ट बाबू और अफसरों पर डेढ़ साल में कोई कार्रवाई नही हुई। वर्तमान डीएम रविंद्र कुमार को 10 अक्टूबर 2023 को बरेली में तैनाती मिली थी। तब डीएम के रूप में रविन्द्र कुमार ने शुरुआती दौर में खूब तेजी दिखाई। मगर, उसके बाद घपले घोटालों से संबंधित शिकायतें एक पटल से दूसरे पटल पर घूमती रही। किसी भी विभाग के भ्रष्ट बाबू यह अधिकारी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। यहां तक की कृषि विभाग में एक किसान से 5000 रुपए की घूस मांगने वाले बाबू पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us